Home Sports VIDEO: बैट, पैड, बैट….और बोल्ड, डेविड वॉर्नर के आउट होने का वीडियो देख चकरा जाएंगे

VIDEO: बैट, पैड, बैट….और बोल्ड, डेविड वॉर्नर के आउट होने का वीडियो देख चकरा जाएंगे

0
VIDEO: बैट, पैड, बैट….और बोल्ड, डेविड वॉर्नर के आउट होने का वीडियो देख चकरा जाएंगे

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया
डेविड वॉर्नर अजीबोगरीब तरीके से हुए क्लीन बोल्ड

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के पहले मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों 89 रन से हार झेलनी पड़ी. यह 11 साल बाद न्यूजीलैंड की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत है. 201 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बिखर गया. 34 रन के स्कोर पर उसके तीन बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच और मिचेल मार्श पवेलियन लौट गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई और 17.1 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई.

इस मैच में डेविड वॉर्नर अजीबोगरीब तरीके से क्लीन बोल्ड हुए. उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा कि वॉर्नर इस तरह से आउट हुए हैं. एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस जोड़ी से बड़ी उम्मीद थी. लेकिन, दूसरे ही ओवर में वॉर्नर आउट हो गए और यह जोड़ी टूट गई. वॉर्नर महज 5 रन ही बना सके. क्रिकेट में बल्लेबाज का आउट होना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन, जिस तरह वॉर्नर बोल्ड हुए, उसे देखकर वो खुद भी सोच में पड़ गए होंगे.

वॉर्नर अजीबोगरीब तरीके से हुए आउट
वॉर्नर ने पहले ओवर से ही अपने इरादे जता दिए थे. उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा था. दूसरा ओवर टिम साउदी लेकर आए. उनकी पहली गेंद को वॉर्नर ने पुल करने की कोशिश की. लेकिन, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर थाई पैड से जा टकराई और फिर हवा में उठी और दोबारा उनके बल्ले के पिछले हिस्से से छूकर स्टम्प्स से जा टकराई. एक झटके में ही बेल्स गिर गईं और वॉर्नर की पारी का अंत हो गया.

उनके चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई. उन्हें अपने इस तरह आउट होने पर एकबारगी तो यकीन ही नहीं हो रहा था. लेकिन, हकीकत यही थी. वो झुके हुए कंधों के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट गए. उन्होंने 6 गेंद में महज 5 रन बनाए.

T20 World cup 2022 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का निकला दम, न्यूजीलैंड ने बल्ले के बाद गेंद से किया पस्त

VIDEO: ग्लेन फिलिप्स 29 मीटर दौड़कर बन गए सुपरमैन, छलांग लगाकर पकड़ा अविश्वसनीय कैच

वॉर्नर के जल्दी आउट होने से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दबाव में आ गए. एरॉन फिंच और मिचेल मार्श भी जल्दी आउट हो गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. ग्लेन मैक्सवेल (28) को छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और मेजबान देश 111 रन पर ऑल आउट हो गया. न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर और टिम साउदी ने 3-3 विकेट लिए. इससे पहले, न्यूजीलैंड की तरफ से डेवॉन कॉनवे ने नाबाद 92 रन की पारी खेली थी.

Tags: Aaron Finch, Australia vs New Zealand, David warner, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Tim Southee



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here