Home Sports Ind vs Pak WC 2022: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को दिए 3 लगातार झटके, तोड़कर रख दी कमर

Ind vs Pak WC 2022: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को दिए 3 लगातार झटके, तोड़कर रख दी कमर

0
Ind vs Pak WC 2022: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को दिए 3 लगातार झटके, तोड़कर रख दी कमर

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन
भारत को दिलाई लगातार तीन सफलता

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और टीम ने पाकिस्तान पर शुरुआत से ही दबाव बना लिया. टीम के स्टार खिलाड़ी जिनसे उम्मीद की जा रही थी सबने अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन किया. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तो पाकिस्तान की टीम को जोरदार झटके दिए और एक दम से बल्लेबाजी की कमर तोड़ डाली.

पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारने के बाद मैदान पर कदम भी नहीं जमाए थे कि पहले झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा गया. इसके बाद टीम को दूसरे स्टार मोहम्मद रिजवान को चलता किया. बाबर शून्य तो रिजवान 4 रन बनाकर वापस लौटे. इसके बाद टीम थोड़ी संभली और सम्मानजनक स्कोर की बढ़ रही थी तभी हार्दिक पांड्या ने अटैक किया और टीम की कमर तोड़ डाली.

हार्दिक ने दिए 3 लगातार झटके

मैच में जब पाकिस्तान संभलने की कोशिश कर रहा था तभी हार्दिक ने एक के बाद एक तीन विकेट चटकाते हुए भारत को फिर से वापसी कराई. 13.2 ओवर में शादाब खान फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हैदर अली का विकेट हासिल किया. इसके बाद जब अगला ओवर लेकर आए तो उन्होंने आसिफ अली जैसे हार्ड हिटर को वापसी का टिकट थमाया.

Tags: Haider Ali, Hardik Pandya, India Vs Pakistan, Mohammad Nawaz, Shadab Khan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here