Home Sports VIDEO: पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत से जम्मू में दीवाली का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

VIDEO: पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत से जम्मू में दीवाली का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

0
VIDEO: पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत से जम्मू में दीवाली का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

[ad_1]

जम्मू. विराट कोहली की आतिशी पारी की मदद से भारत ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टी20 वर्ल्ड के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट हरा दिया. 90,000 से अधिक दर्शकों के सामने कोहली ने विपरीत परिस्थितियों में 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की खेल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई और देश के लोगों के लिए दीवाली से एक दिन पहले ही जश्न की शुरुआत कर दी.

जम्मू में भी कुछ ऐसा ही नजरा दिखा, जहां लोग सड़कों आतिशबाजी करते नजर आए. पाकिस्तान पर भारत की जीत का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और जम कर पटाखे फोड़े. समाचार एजेंसी एएनआई ने जम्मू में स्थानीय नागरिकों द्वारा पटाखे फोड़ने का वीडियो भी साझा किया है.

जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन कोहली ने अकेले किला लड़ाते हुए 53 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेलकर दीवाली से एक दिन पहले ही पूरे भारत में जश्न का आगाज कर दिया.

भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी. हारिस रऊफ के डाले 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाये जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य 16 रन का रह गया. पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया. दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक और तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन निकाले. चौथी गेंद नोबॉल रही जिस पर कोहली ने छक्का जड़ दिया. अब तीन गेंद में छह रन चाहिये थे. अगली गेंद वाइड रही जिसके बाद बाई के तीन रन बने, लेकिन पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए. आखिरी गेंद पर एक रन लेकर आर अश्विन ने टीम को जीत दिलाई.

Tags: Jammu, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here