[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
मार्कस स्टोइनिस ने टी20 विश्व कप की दूसरे सबसे तेज फिफ्टी ठोकी
17 गेंद में स्टोइनिस ने पूरे किए अपने 50 रन, 6 छक्के और 4 चौके लगाए
नई दिल्ली. टी20 विश्व कप में डिफेंडिंग चैम्पियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की. उसने पर्थ में हुए मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने थे और मार्कस स्टोइनिस के आतिशी अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया. स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक ठोका. यह टी20 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी है. उन्होंने महीश तीक्ष्णा की गेंद पर छक्का लगाकर अपने 50 रन पूरे किए. यह टी20 विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. इससे पहले, स्टीफन मायबर्ग ने 2014 में आयरलैंड के 17 गेंद में ही अर्धशतक जड़ा था.
टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम हैं. उन्होंने 2007 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद में 50 रन जड़ दिए थे. स्टोइनिस 18 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 25, 2022, 20:30 IST
[ad_2]
Source link