Home Sports England vs Ireland Live Scorecard: जॉस बटलर ने जीता टॉस, आयरलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी

England vs Ireland Live Scorecard: जॉस बटलर ने जीता टॉस, आयरलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी

0
England vs Ireland Live Scorecard: जॉस बटलर ने जीता टॉस, आयरलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले में इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें आज आमने सामने हैं. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को 5 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में सैम करन ने 10 रन देकर पांच विकेट झटके थे. जॉस बटलर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जॉस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद और मार्क वुड.

आयरलैंड की प्लेइंग 11: पॉल स्टर्लिंग, एंडी बालबिर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टैक्टर, गारेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच कब खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच बुधवार (26 अक्टूबर) को खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच किस समय खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 9.00 बजे होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी आएगा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (wk), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, ग्राहम ह्यूम, फिओन हैंड, कॉनर ओल्फर्ट , स्टीफन डोहेनी.

इंग्लैंड की टीम: जॉस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here