Home Sports T20 WC 2022 Points Table: साउथ अफ्रीका जीत के साथ टॉप पर, देखें भारत और पाकिस्तान की स्थिति

T20 WC 2022 Points Table: साउथ अफ्रीका जीत के साथ टॉप पर, देखें भारत और पाकिस्तान की स्थिति

0
T20 WC 2022 Points Table: साउथ अफ्रीका जीत के साथ टॉप पर, देखें भारत और पाकिस्तान की स्थिति

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को दी थी मात
ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड की टीम है टॉप पर काबिज

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका (South Africa) ने टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जीत दर्ज की. टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में (T20 World Cup 2022) बांग्लादेश को 104 रन से हराया. रिली रुसो ने शतक लगाया, तो तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया ने 4 विकेट झटके. जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-12 के ग्रुप-2 में टॉप पर आ गई है. दूसरी ओर टॉप पर काबिज बांग्लादेश की टीम को करारा झटका लगा है. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया. टीम दूसरे मुकाबले में आज नीदरलैंड के खिलाफ उतर रही है. मालूम हो कि हर ग्रुप में 6 टीम है और टॉप-2 को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी.

साउथ अफ्रीका यह सुपर-12 का दूसरा मैच था. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस कारण दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिले थे. बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका को 2 अंक मिले. उसके 2 मैच में 3 अंक हो गए हैं और उसका नेट रनरेट भी बेहद अच्छा 5.200 का है. 30 अक्टूबर को टीम अपने एक बड़े मैच में पर्थ में टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगी.

भारत नंबर-2 पर कायम
टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में पहले ही तरह नंबर-2 पर कायम है. उसके एक मैच में 2 अंक हैं. नेट रनरेट 0.050 का है. वहीं बांग्लादेश की टीम का नेट रनरेट -2.375 हो गया है. टीम नंबर-1 से तीसरे स्थान पर आ गई है. जिम्बाब्वे के एक मैच में एक अंक हैं और वह चाैथे नंबर पर काबिज है. पाकिस्तान 5वें और नीदरलैंड को छठे नंबर पर हैं. दोनों ही टीमों को अब तक जीत नहीं मिली है.

India vs Netherlands T20 Live Score Update: राहुल-रोहित क्रीज पर, क्लासेन के हाथ में गेंद

ग्रुप-1 की बात करें, तो न्यूजीलैंड के 2 मैच में 3 अंक हैं और वह पहले नंबर पर है. श्रीलंका 2 अंक के साथ दूसरे, इंग्लैंड 2 अंक के साथ तीसरे, आयरलैंड 2 अंक के साथ चौथे, ऑस्ट्रेलिया 2 अंक के साथ 5वें और अफगानिस्तान एक अंक के साथ सबसे निचले छठे नंबर पर है.

Tags: Bangladesh, Pakistan, Rohit sharma, South africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here