[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप: भारत और नीदरलैंड्स के बीच सिडनी में टक्कर
टी20 विश्व कप में पहली बार दोनों टीमें हैं आमने-सामने
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप-2022 के सुपर-12 राउंड में भारत अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स से खेल रहा है. दोनों टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट में यह पहली टक्कर है. इस मुकाबला के लिए टॉस देरी से हुआ. क्योंकि भारत-नीदरलैंड्स मैच से पहले सिडनी में ही दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टक्कर हुई थी. इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने 104 रन से जीता. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इससे पहले, भारत और नीदरलैंड्स वनडे विश्व कप में दो बार आमने-सामने हो चुके हैं. 2003 और 2011 के विश्व कप में हुए मुकाबलों में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को हराया था.
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, अब हमें पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत को भूलकर टूर्नामेंट पर फोकस करना होगा. हमने पहला मुकाबला भले ही जीता है. लेकिन, हमारी नजर हर मैच में अपनी पिछली कमियों को दूर करने पर है. यह विकेट मेलबर्न से थोड़ा धीमा दिख रहा है. लेकिन, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. क्योंकि हम इस तरह के विकेट पर काफी क्रिकेट खेले हैं.
भारत का प्लेइंग-XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह.
नीदरलैंड्स का प्लेइंग-XI: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’ दौड, बास डि लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर,स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगन वान बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वान मिकेरन.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Netherlands, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 12:34 IST
[ad_2]
Source link