[ad_1]
हाइलाइट्स
सुपर 12 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर दूसरी जीत दर्ज की है
भारत ने 179 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 123 रन ही बना पाई
भारत ने 56 रन की बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है
सिडनी. टी20 विश्व कप के सुपर 12 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर भारत ने 2 विकेट खोकर 179 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना पाई. भारत ने 56 रन की बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.
वर्ल्ड कप में उलटफेर करके सुपर 12 में पहुंची नीदरलैंड की टीम भारत के साथ मैच को लेकर बेहद रोमांचित थी. नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरेन ने कहा कि वह एक दिन अपने नाती-पोतों को बताना चाहेंगे कि विश्व कप मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी काबिलियत के खिलाड़ियों को गेंदबाजी करके उन्हें कैसा महसूस हुआ था.
मीकेरेन ने यहां गुरूवार को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में केएल राहुल का विकेट लिया था. पिछले 24 घंटे में जो कुछ हुआ, उसे उन्होंने नया अनुभव बताया. इस मध्यम गति के गेंदबाज ने कहा, ‘‘आप इन खिलाड़ियों को 100 दफा टीवी पर देखते हो और उनके सामने खेलना ही बहुत विशेष था. मैं इसके बारे में सोच रहा हूं लेकिन इसे ज्यादा महसूस नहीं कर पाया.’’
Pak vs Zim: जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे पाकिस्तान मूल के सिकंदर रजा, मिडिल ऑर्डर की तोड़ी कमर
भारत के खिलाफ खेलने से हमारे देश के मीडिया ने दी तवज्जो
यह पूछने पर कि नीदरलैंड के क्रिकेट पर किस तरह का असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘यह असर बहुत ज्यादा है. हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं, इससे हमारे देश में मीडिया में हमें काफी तवज्जो दी गयी. नीदरलैंड में लोगों के संदेश और फोटो मिल रहे हैं, परिवार से उन लेखों की फोटो मिल रही है. मैं एक दिन अपने नाती-पोतों को इसके बारे में बताऊंगा. भारत के खिलाफ खेलना ऐसा ही है.’’ मीकेरेन भारतीय खिलाड़ियों के मुरीद हैं लेकिन वह उन्हें ‘भगवान’ की तरह नहीं देखते.
मीकेरेन ने कहा, ‘‘अंत में आप मैदान में 11 अन्य खिलाड़ियों की टीम के खिलाफ खेलते हो. आप भगवान नहीं हो, आप व्यक्ति के खिलाफ खेल रहे हो. हमने आज यही करने की कोशिश की लेकिन हमारी योजना वैसी नहीं रही जैसा हम चाहते थे.’’
(भाषा से इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 23:56 IST
[ad_2]
Source link