[ad_1]
नई दिल्ली. भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की. गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया ने 56 रन से मुकाबला अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 2 विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवााब में नीदरलैंड्स की टीम 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई.
इस मैच के दौरान रोहित ने टी20 विश्व कप में युवराज सिंह के सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ा. युवराज ने 33 छक्के जमाए थे जबकि रोहित 34 छक्कों के साथ उनके एक आगे निकल गए. रोहित शर्मा से जब युवराज सिंह टी20 विश्व कप में छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने पर सवाल किया गया तो जवाब बेहद मजेदार था, रोहित बोले, हां, मुझे पता है वह इस बात से ज्यादा खुश तो नहीं होने वाले हैं.
मैच के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा, “हमारे यह यह काफी अच्छा रहा कि उस खास जीत के बाद इतना वक्त मिला जिससे उससे हम बाहर निकल पाएं. जैसे ही वह मैच खत्म हुआ हम सिडनी पहुंच गए और दोबारा से एक ग्रुप के तौर पर खुद को संभाला. अब हमें उससे आगे बढ़ना है और हमारा पूरा ध्यान आज के इस मुकाबले पर ही था. हमारा लक्ष्य वही था कि मैदान पर जाकर शानदार खेल दिखाएं और वो दो अंक हासिल करें.”

आगे उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह जीत भी काफी ज्यादा अहम थी. आप इस चीज को ऐसे देखिए उन्होंने भी सुपर 12 में जगह बनाई है. तो इस बात का श्रेय उनको दिया ही जाना चाहिए. वैसे भी हम हमेशा ही कैसे अच्छा करना है इस बात पर ही ध्यान देते हैं. हमारा ध्यान इस चीज पर बिल्कुल भी नहीं रहा है कि सामने हमारी विरोधी टीम कौन सी है.”
“ईमानदारी से कहूं तो यह जीत भी काफी ज्यादा अच्छी रही. हां हमने शुरुआत में थोड़ा सा धीमा खेला लेकिन मेरे और विराट के बीच यही बात हुई थी. हमें इंतजार करना होगा जब तक कि यह सतह बड़े शॉट्स लगाने के हिसाब से ना हो जाए.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 23:54 IST
[ad_2]
Source link