Home Sports T20 WC 2022: जोस बटलर की उम्मीदों पर फिरा पानी तो छलका दर्द..बोले- यह शर्मनाक है…

T20 WC 2022: जोस बटलर की उम्मीदों पर फिरा पानी तो छलका दर्द..बोले- यह शर्मनाक है…

0
T20 WC 2022: जोस बटलर की उम्मीदों पर फिरा पानी तो छलका दर्द..बोले- यह शर्मनाक है…

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
पिछले मुकाबले में आयरलैंड ने इंग्लैंड को दी थी शिकस्त.

नई दिल्ली. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश का कहर जारी है. अभी तक इस मैदान पर दो मुकाबले रद्द हो चुके हैं. पहले आयरलैंड और अफगानिस्तान (Ireland vs Afganistan) के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. उसके बाद आज (28 अक्टूबर) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच मैच भी बारिश में धुल चुका है. इस मैच के रद्द होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने निराशा जताई है.

इंग्लैंड की टीम को सुपर-12 के पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जोस बटलर एंड कंपनी टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद कर रही थी. लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. हालांकि, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है. इंग्लिश कप्तान ने मैच रद्द होने के बाद अपनी निराशाजनक प्रतिक्रिया दी है.

आपको मौके नहीं मिल पाते तो निराशा होती है- जोस बटलर

बटलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने बयान में कहा, ‘यह इस मैच से जुड़े सभी लोगों के लिए शर्मनाक है. जो इस मुकाबले को मैदान में देखने के लिए आए थे और जो लोग टीवी पर देखना चाहते थे. यह एक ऐसा गेम है जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं. हम एक ऐसा गेम खेलते हैं जो खुली हवा में खेला जाता है और तत्व हमारे खेल का बड़ा हिस्सा हैं. ये चीजें उन पिचों को प्रभावित करती हैं जिनपर हम खेलते हैं और परिस्थितियों को भी प्रभावित करते हैं.’

ग्लेन मैक्सवेल ने मैच रद्द होने पर निराश फैंस के साथ बिताया समय, वीडियो हो रहा वायरल

उन्होंने आगे कहा, ‘गेम को अद्वितीय बनाने में इससे हमें मुश्किल हो जाती है. मैं कोई मौसम विशेषज्ञ नहीं हूं. लेकिन हम इस मैच को खेलना चाहते थे. मैच का रिजल्ट कुछ भी हो लेकिन आप एक क्रिकेट टीम के रूप में अनुभव लेना चाहते हैं. किसी को नहीं पता ऐसे मौके फिर कब आएंगे और जब आप इसे प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो निराशा होती है.’

 साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी टीम इंडिया के साथ किस्मत, ऐसा रहेगा मौसम

आयरलैंड के खिलाफ भी बारिश ने किया प्रभावित

इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में मुश्किल दौर से गुजर रही है. आयरलैंड के खिलाफ भी जोस बटलर एंड कंपनी बारिश के कारण पूरे 20 ओवर खेलने में कामयाब नहीं हो सकी. इस मैंच में 158 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम डकवर्थ लुईस नियम के टारगेट तक पहुंच नहीं सकी और टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जोस बटलर की अगुआई वाली टीम अपना अगला मुकाबला 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

Tags: Australia, England vs Australia, Jos Buttler, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here