[ad_1]

उमा भारती (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश की फायर ब्रांड नेता उमा भारती शराब बंदी को लेकर लगातार सक्रिय हैं। वे इस मामले में कई बार सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर चुकी हैं। अब उन्हें कांग्रेस पार्टी में आने का न्योता मिला है। ये ऑफर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्याक्ष और निवाड़ी जिले के प्रभारी दामोदर यादव ने दिया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व निवाड़ी जिला के प्रभारी दामोदर यादव अल्प प्रवास पर निवाड़ी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उमा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में उनका सम्मान कम हो रहा है। मुझे मालूम है उनकी पीड़ा। वे जनता के हक की लड़ाई लड़ना चाहती हैं तो कांग्रेस में आएं, उनका सम्मान-स्वागत है।
[ad_2]
Source link