Home Sports IND vs NZ सीरीज में चयन नहीं होने से बेहद दुखी हैं पृथ्वी शॉ? Insta पर किया भावुक पोस्ट

IND vs NZ सीरीज में चयन नहीं होने से बेहद दुखी हैं पृथ्वी शॉ? Insta पर किया भावुक पोस्ट

0
IND vs NZ सीरीज में चयन नहीं होने से बेहद दुखी हैं पृथ्वी शॉ? Insta पर किया भावुक पोस्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को खिलाड़ियों के काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम दिया गया है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे. वहीं, तीन मैच की वनडे सीरीज में अनुभवी शिखर धवन टीम की अगुआई करेंगे. सीनियर खिलाड़ियों के नहीं होने बावजूद मुंबई के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है.

पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के ऐलान पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “उम्मीद है कि आप सब कुछ देख रहे हैं साईं बाबा.” इससे पहले पृथ्वी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं चुना गया था. तब उन्होंने इंस्टा पर लिखा था, “किसी के शब्दों पर नहीं, उनके कर्मों पर भरोसा करो. क्योंकि कर्म ही साबित करेंगे कि उनके शब्दों का कोई अर्थ नहीं था.”

मुंबई के तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले एक साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं. शॉ ने पिछले साल जुलाई महीने में श्रीलंका के आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. इस टी20 मुकाबले में वह शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इसके बाद पृथ्वी ने भी आईपीएल 2022, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में काफी रन बटोरा. लेकिन चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में असफल रहे.

न्यूजीलैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक.

India vs New Zealand: टीम इंडिया की सूरत बदली, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मिली कप्तानी

न्यूजीलैंड में वनडे मुकाबलों की टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक.

बांग्लादेश में वनडे मुकाबलों की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और यश दयाल.

बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज की टीम: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन , रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Prithvi Shaw, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here