[ad_1]
नई दिल्ली. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के नव नियुक्त अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने सोमवार को ऋद्धिमान को शांति का प्रस्ताव दिया जो विवाद के बाद गृह राज्य छोड़कर त्रिपुरा की टीम में चले गए थे. कैब अधिकारियों से तकरार के बाद अनुभवी भारतीय टेस्ट विकेटकीपर साहा ने खुद को राज्य की टीम के लिए ‘अनुपलब्ध’ करार दिया था. साहा फिर त्रिपुरा से मेंटोर-कम-खिलाड़ी के तौर पर जुड़ गये थे जिससे कैब के साथ उनका 15 साल का जुड़ाव खत्म हो गया था.
अभिषेक डालमिया की जगह कैब अध्यक्ष का भार संभालने वाले स्नेहाशीष ने कहा कि इस खिलाड़ी के साथ उनके ‘सौहार्दपूर्ण रिश्ते’ हैं ओर उन्होंने उम्मीद जतायी कि 38 साल का यह अनुभवी खिलाड़ी अपने गृह राज्य लौट आयेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में दूसरा कार्यकाल नहीं दिये जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कैब अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखायी थी लेकिन बाद में यू-टर्न लेते हुए अपने बड़े भाई के लिये रास्ता बनाया.
अन्य अधिकारियों में उपाध्यक्ष अमलेंदु बिस्वास, सचिव नरेश ओझा, संयुक्त सचिव देबब्रत दास और कोषाध्यक्ष प्रबीर चक्रवर्ती सभी को सर्वसम्मति से चुन लिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bengal, Cricket news, Sourav Ganguly, Wriddhiman saha
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 00:02 IST
[ad_2]
Source link