[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 में पहली बार किसी मैच में 500 से अधिक रन बने
सीएसए टी20 चैलेंज के एक मैच में कुल 501 रन बने
इंटरनेशनल टी20 में सबसे बड़ा स्कोर 489 रन है
नई दिल्ली. एक दिन पहले टी20 में 19 साल के बल्लेबाज ने बड़ा कारनामा किया. महज 35 गेंद में शतक ठोका और 57 गेंद में 162 रन की पारी खेली. ऐसा करने वाले बल्लेबाज का नाम डेवाल्ड ब्रेविस है, एबी डिविलियर्स के अंदाज में बल्लेबाजी करने के कारण ब्रेविस को बेबी एबी भी कहा जाता है. उन्होंने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे सीएसए टी20 चैलेंज टूर्नामेंट में किया. ब्रेविस ने अपनी इस पारी में 13 छक्के और 13 चौके मारे. ब्रेविस इस पारी के जरिए दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.
इस मैच में एक और रिकॉर्ड भी बना. पहली बार किसी टी20 मैच में 500 या उससे अधिक रन बने. दरअसल, ब्रेविस जिस टाइटंस टीम की तरफ से खेल रहे थे, उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 271 रन ठोके थे. इसके जवाब में नाइट्स टीम भी पीछे नहीं रही. वो मैच जीत तो नहीं सकी लेकिन उसने भी 20 ओवर में 9 विकेट पर 231 बना डाले. मैच की दोनों पारियां मिलाकर कुल 501 रन बने, जोकि एक रिकॉर्ड है.
भारत-वेस्टइंडीज मैच में 489 रन बने
एक क्रिकेट फैन होने के नाते इस मैच के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद सबके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि इंटरनेशनल टी20 के एक मैच में सबसे अधिक कितने रन बने हैं और क्या टीम इंडिया का इससे कहीं कोई कनेक्शन है, तो इसका जवाब हां है. क्योंकि किसी एक टी20 में सबसे अधिक रन भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 साल पहले हुए मैच में बना था. यह मुकाबला लॉडरहिल में खेला गया था. इस मैच में 40 ओवर के खेल में 12.22 के रन रेट से कुल 489 रन बने थे. मैच में केवल 10 ही विकेट गिरे थे. मैच में कुल 2 शतक और 2 अर्धशतक लगे थे. वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 13 चौके और 21 छक्के लगे थे.
केएल राहुल ने ठोका था तूफानी शतक
वहीं, टीम इंडिया की तऱफ से इस मुकाबले में 22 चौके और 11 छक्के लगे थे. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन ठोके थे. कैरेबियाई टीम की तरफ से एविन लुइस ने 100 रन और जॉनसन चार्ल्स ने 79 रन की पारी खेली थी. इसके जवाब में टीम इंडिया जीत से 1 रन दूर रह गई थी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 28 गेंद में 62 रन ठोके जबकि केएल राहुल ने महज 51 गेंद में नाबाद 110 रन ठोक डाले थे. उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए थे.
टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार मैच में बने 500 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने डिविलियर्स को पीछे छोड़ा
T20 World Cup: IND vs BAN की पिछली टक्कर तो नहीं भूले, जब आखिरी 3 गेंद में पलट गया था मैच
इंटरनेशनल टी20 की किसी एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है. उसने 23 फरवरी, 2019 को आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dewald Brevis, India vs west indies, KL Rahul, Number Game, Rohit sharma, T20
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 14:44 IST
[ad_2]
Source link