Home Breaking News Gujarat Bridge Live: पुल की मरम्मत करने वाली ओरेवा फर्म पर मिला ताला, 14 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Gujarat Bridge Live: पुल की मरम्मत करने वाली ओरेवा फर्म पर मिला ताला, 14 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

0
Gujarat Bridge Live: पुल की मरम्मत करने वाली ओरेवा फर्म पर मिला ताला, 14 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

[ad_1]

02:20 PM, 01-Nov-2022

दो अन्य शवों के मिलने की आशंका

मोरबी पुल हादसे में दो अन्य शवों के बरामद होने की आशंका है। इन शवों को निकालने के लिए लगातार खोज व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ कमांडेंट प्रसन्ना कुमार का कहना है कि खोज अभियान में 125 लोगों की टीम उतारी गई है, वहीं 12 नावों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

01:22 PM, 01-Nov-2022

पुल की मरम्मत करने वाली फर्म पर पड़ा ताला 

मोरबी पुल का रखरखाव व संचालन करने वाली ओरेवा फर्म पर ताला पड़ा मिला है। अभी तक इस मामले में ओरेवा कंपनी के मैनेजर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

12:58 PM, 01-Nov-2022

मिस्र के विदेश मंत्रालय ने जताया शोक

मिस्र के विदेश मंत्रालय ने भी मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिस्र की सरकार और लोग इस दर्दनाक हादसे में भारत की सरकार और लोगों के साथ हैं। 

11:30 AM, 01-Nov-2022

अस्पताल के रंग रोगन पर विपक्ष की आपत्ति 

मोरबी हादसे के घायलों का हालचाल लेने के पीएम मोदी आज सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीएम के दौरे से पहले अस्पताल का रंग-रोगन किया है। वहां नए कूलर लगाए गए हैं। इस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री के फोटोशूट के लिए इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस ने इसे त्रासदी का इवेंट बताया है। 

11:04 AM, 01-Nov-2022

14 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

मोरबी पुल हादसे मामले में सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को सुनवाई के लिए तैयार हो गया। याचिका में दुर्घटना की जांच रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कराए जाने की मांग की गई है। 

10:44 AM, 01-Nov-2022

नईम शेख ने बताई आंखों देखी

मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती नईम शेख ने आंखों देखी बयां की है। उन्होंने बताया, हम छह लोग पुल पर गए थे। उसमें से पांच ही वापस आ सके। एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया, मैं तैरना जानता था इसलिए बच गया। इसके बाद मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ लोगों को बचाने में मदद की। 

10:42 AM, 01-Nov-2022

नदी में अभी और मिल सकते हैं शव

एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार का कहना है कि नदी के तल में कुछ शवों के फंसे होने की आशंका है। इसलिए हमने आज फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया है। 

09:56 AM, 01-Nov-2022

हादसे में मरने वालों की संख्या 135 हुई

मोरबी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है। मोरबी जिला कलेक्टर ने बताया, 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

 

09:36 AM, 01-Nov-2022

एफआईआर से पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी का नाम गायब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरबी हादसे के बाद दर्ज की गई एफआईआर में पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी का नाम तक नहीं है। बता दें, पुलिस ने इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

09:28 AM, 01-Nov-2022

3:45 मिनट पर हादसे वाली की जगह पहुंचेंगे पीएम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन बजकर 45 मिनट पर हादसे वाली जगह पर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व आला अधिकारी भी होंगे। इसके बाद चार बजे वह अस्पताल में घायलों से मिलेंगे। चार बजकर 15 मिनट पर एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। 

09:13 AM, 01-Nov-2022

गुजरात में राजकीय शोक का एलान 

गुजरात में एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोरबी पुल हादसे के चलते राज्य में बुधवार(कल) को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 

08:42 AM, 01-Nov-2022

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर 

मोरबी पुल हादसे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में तत्काल न्यायिक आयोग नियुक्त करने की मांग की गई है। इसके अलाला याचिका में राज्य सरकारों को पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग की गई है। 

08:41 AM, 01-Nov-2022

घटनास्थल का आज का वीडियो आया सामने 

मोरबी पुल हादसे में घटनास्थल का आज का वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद तीसरे दिन भी नदी में बचाव अभियान जारी है। 

08:13 AM, 01-Nov-2022

मोरबी हादसे में बचाव अभियान फिर शुरू 

मोरबी पुल हादसे में बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। सुबह होते ही नौसेना व एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। 

07:33 AM, 01-Nov-2022

अटल ब्रिज पर जाने वालों की सीमा तय 

मोरबी हादसे के बाद अहमदाबाद नगर निकाय एक्शन में आ गया है। इसके बाद साबरमती नदी पर बने अटल ब्रिज पर जाने वालों की संख्या तय कर दी गई है। अब इस पुल पर एक बार में 3000 लोग ही जा सकेंगे। इस ब्रिज का उद्धाटन 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here