Home Sports ENG vs NZ: मोईन अली ने छोड़ा फिलिप्स का बेहद आसान कैच, VIDEO में देखें कैसे हाथ छिटकी गेंद?

ENG vs NZ: मोईन अली ने छोड़ा फिलिप्स का बेहद आसान कैच, VIDEO में देखें कैसे हाथ छिटकी गेंद?

0
ENG vs NZ: मोईन अली ने छोड़ा फिलिप्स का बेहद आसान कैच, VIDEO में देखें कैसे हाथ छिटकी गेंद?

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच में मोईन अली से बड़ी चूक हो गई
उन्होंने तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का आसान सा कैच छोड़ दिया

ब्रिसबेन. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मोईन अली से बड़ी चूक हो गई, जब उन्होंने एक आसान सा कैच छोड़ दिया, कैच भी तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का, जो उस समय महज 15 रन बनाकर खेल रहे थे. बाद में उन्होंने 62 रन की पारी खेली, लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके. हुआ यूं कि आदिल रशीद द्वारा फेंके जा रहे 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह से चूक गए और हवा में गेंद मार बैठे. रशीद की गेंद को फिलिप्स ने कवर पॉइंट के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण में नहीं थे.

वहां मौजूद फील्डर मोईन अली बांए तरफ दौड़ते हुए आए और कैच को लगभग पकड़ ही लिया था, लेकिन ये क्या? गेंद उनके हाथ से छिटक गई और मोइन अली के हाथ गेंद गिरी और वह दोनों हाथों को ठीक से बंद नहीं कर पाए. मोईन अली ने शायद ही कभी अपने करियर में इससे ज्यादा आसान कैच छोड़ा होगा. बाद में वह अफसोस करते रहे. आईसीसी ने इसका एक वीडियो VIDEO शेयर किया है, जिसमें मोइन अली कैच छोड़ने के बाद खुद से नाराज दिख रहे हैं.

अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 81 रनों का साझेदारी की. एलेक्स हेल्स 40 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली. दोनों के अर्धशतक के दमपर इंग्लैंड ने 179 रन बनाए थे.

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच पर संकट के ‘बादल’, बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल

सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है इंग्लैंड
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स के अर्धशतक के बाद सैम कुरेन और क्रिस वोक्स की उम्दा गेंदबाजी से इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप मुकाबले में 20 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी. इंग्लैंड के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम कुरेन (26 रन पर दो विकेट) और वोक्स (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी.

England vs New Zealand Highlights: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, सेमीफाइनल की रेस हुई रोचक

ग्लेन फिलिप्स (62) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा कप्तान केन विलियमसन (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था. इस जीत से ग्रुप एक में इंग्लैंड सहित तीन टीम के चार मैच में पांच अंक हो गए हैं. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी इतने ही अंक हैं. बेहतर नेट रन रेट के कारण न्यूजीलैंड शीर्ष पर और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है.

Tags: England cricket team, Icc T20 world cup, Moeen ali, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here