Home Sports लक्ष्य सेन को हाइलो ओपन के पहले दौर में मिली हार, हांगकांग के एनजी का लोंग ने सीधे गेम में दी शिकस्त

लक्ष्य सेन को हाइलो ओपन के पहले दौर में मिली हार, हांगकांग के एनजी का लोंग ने सीधे गेम में दी शिकस्त

0
लक्ष्य सेन को हाइलो ओपन के पहले दौर में मिली हार, हांगकांग के एनजी का लोंग ने सीधे गेम में दी शिकस्त

[ad_1]

सारब्रकेन. भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार को यहां हाइलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के पहले दौर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन 21 साल के लक्ष्य को पहले दौर के मुकाबले में सिर्फ 27 मिनट में 12-21 5-21 से हार झेलनी पड़ी.

सातवें वरीय लक्ष्य हांगकांग के खिलाड़ी को कोई टक्कर नहीं दे पाए और उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि एनजी का लोंग एंगस को डेनमार्क ओपन में श्रीकांत ने हराया था. मिश्रित युगल में इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी को भी पहले दौर में फेंग यान झी और हुआंग डोंग पिंग के खिलाफ 13-21 12-21 से शिकस्त मिली.

अब फ्रेंच ओपन चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर निगाहें
हाल में फ्रेंच ओपन चैम्पियन बने सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी की सभी निगाहें होंगी. मंगलवार से यहां शुरू होने वाले हायलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेगी तो उनकी निगाहें इसी लय को बरकरार रखने पर लगी होगी. कॉमनवेल्थ गेम्स के चैम्पियन सात्विक और चिराग ने रविवार की रात फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल फाइनल में चीनी ताइपे के लु चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को हराकर सत्र का अपना सबसे बड़ा खिताब हासिल किया.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 23:53 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here