[ad_1]

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शरीक हुईं पूजा भट्ट
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से फिर शुरू हुई। यात्रा में फिल्म अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ देर के लिए शरीक हुईं।
भारत जोड़ो यात्रा का आज 56 वां दिन है। तेलंगाना में यह पिछले करीब एक सप्ताह से भ्रमण कर रही है। इससे पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शरीक हुई थीं। राहुल गांधी और पूनम कौर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को लेकर सियासत गरमा गई थी। कर्नाटक भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था ‘अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!’ इस ट्वीट को लेकर प्रीति गांधी की कड़ी आलोचना हुई थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हैदराबाद की पहचान चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया था। करीब 32 साल पहले उनके पिता और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजीव गांधी ने भी उसी स्थान से ‘सदभावना यात्रा’ की शुरुआत की थी। राहुल गांधी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया तब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ के नारे और सड़क किनारे खड़ी भीड़ के बीच चारमीनार पहुंचे। इस दौरान चारमीनार जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#WATCH | Congress party’s Bharat Jodo Yatra resumed from Hyderabad city in Telangana this morning. Actress-filmmaker Pooja Bhatt joined it briefly. This is day 56 of the Yatra.
(Source: AICC) pic.twitter.com/Z4uvCr1lbo— ANI (@ANI) November 2, 2022
इस मौके पर राहुल गांधी ने मंच पर पिता राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि जिस स्थान पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया है, उसी स्थान से 19 अक्टूबर 1990 को उनके पिता राजीव गांधी ने ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी। उन्होंने कहा कि हर साल उस दिन कांग्रेस यहां तिरंगा फहराती है। रमेश ने कहा कि इस बार 19 अक्टूबर को हम यहां तिरंगा नहीं फहरा सके थे, इसलिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई है। यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंच चुकी है। करीब 150 दिन चलने वाली यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।
[ad_2]
Source link