Home Sports गौतम गंभीर के बाबर आजम को ‘स्वार्थी’ बुलाने पर मिला पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का साथ

गौतम गंभीर के बाबर आजम को ‘स्वार्थी’ बुलाने पर मिला पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का साथ

0
गौतम गंभीर के बाबर आजम को ‘स्वार्थी’ बुलाने पर मिला पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का साथ

[ad_1]

हाइलाइट्स

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को स्वार्थी बुलाया था
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम इस मामले में उनका साथ दिया है

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टीम विश्व कप में अपने खराब प्रदर्शन की वजह से सबके निशाने पर है. भारत के खिलाफ टूर्नामेंट में हार से शुरुआत करने के बाद टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई. 130 रन का लक्ष्य ना हासिल कर पाने के बाद उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कप्तान बाबर आजम को स्वार्थी बताया था, जिसपर लगातार बहस जारी है.

टी20 विश्व कप में रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गंभीर ने कहा था कि पाकिस्तान के कप्तान अपने टीम की जगह को लेकर स्वार्थी हैं. उनका कहना था कि फखर जमां और मोहम्मद रिजवान को ओपनिंग करने देना चाहिए और कप्तान बाबर को तीसरे नंबर पर आना चाहिए. इससे टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे क्योंकि उनको खुद ओपनिंग करनी है.

अकरम ने कहा, यह उनकी अपनी राय है, गौतम गंभीर खुद एक आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के सफल कप्तान रहे हैं. उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार खिताब दिलाया है. वह अपने वक्त के टॉप खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. मुझे नहीं लगता इसमें किसी तरह से कुछ भी गलत है. मेरा मानना है कि हर किसी को अपने विचार रखने का हक है.

गौरतलब है कि अकरम पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी टीम कराची किंग्स के कोच की जिम्मेदारी निभाते हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि लीग के दौरान जब उन्होंने बाबर आजम को ओपनिंग छोड़ने का सलाह दी थी तो उन्होंने इससे साफ मना कर दिया था. अकरम ने बताया था कि वह चाहते थे कि सरजील खान और मार्टिन गुप्टिस उनके टीम की ओपनिंग करें लेकिन बाबर नहीं माने थे.

Tags: Babar Azam, Gautam gambhir, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here