Home Breaking News Isudan Gadhvi: 150 करोड़ के घोटाले का खुलासा कर चर्चा में आए थे गढ़वी, जानें ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार के बारे में सब-कुछ

Isudan Gadhvi: 150 करोड़ के घोटाले का खुलासा कर चर्चा में आए थे गढ़वी, जानें ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार के बारे में सब-कुछ

0
Isudan Gadhvi: 150 करोड़ के घोटाले का खुलासा कर चर्चा में आए थे गढ़वी, जानें ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार के बारे में सब-कुछ

[ad_1]

इसुदान गढ़वी

इसुदान गढ़वी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के एलान के ठीक एक दिन बाद पार्टी की ओर सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता व संयुक्त महासचिव ईसूदान गढ़वी को आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार के लिए कराए गए सर्वे में गढ़वी को 73 फीसदी लोगों ने चुना है। आइए जानते हैं कौन हैं ईसूदान गढ़वी? जिन पर केजरीवाल ने खेला इतना बड़ा दांव…

पेशे से पत्रकार रह चुके हैं गढ़वी
ईसुदान गढ़वी का जन्म गुजरात के पिपलिया में 10 जनवरी 1982 को हुआ था। उन्होंने गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता ओर जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। शुरुआती दिनों में वह दूरदर्शन के प्रोग्राम ‘योजना’ से भी जुड़े रहे हैं। बाद में उन्होंने एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल में बतौर पत्रकार काम किया। कहा जाता है कि गढ़वी, गुजराती मीडिया में सबसे कम उम्र के चैनल हेड भी रहे हैं। 

150 करोड़ का घोटाला उजागर करने के बाद आए थे चर्चा में 
न्यूज चैनल में काम करने के दौरान गढ़वी ने डांग और कपरादा जिले में वृक्षों की कटाई से संबंधित एक रिपोर्ट पेश की थी। इस मामले में करीब 150 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ था, इसके बाद से मीडिया जगत में गढ़वी का नाम चर्चा में आ गया था। उनकी रिपोर्ट के बाद सरकार को भी एक्शन लेना पड़ा था।  

कैसे आए राजनीति में?
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में खुद गढ़वी ने राजनीति में आने की अपनी कहानी बताई है। उन्होंने कहा था कि मैं लोगों के लिए कुछ करना चाहता था। इसलिए, अपनी नौकरी छोड़ दी और राजनीति में आने का फैसला लिया। मैंने कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी तीनों के नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद एक दिन मेरे पास अरविंद केजरीवाल का फोन आया और उन्होंने मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मैंने 2021 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। मैं पहले से अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए उनके कामों से प्रभावित था। 

आप के सर्वे में 16 लाख लोगों ने किया वोट

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया, सीएम पद के उम्मीदवार के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे में 16 लाख, 84 हजार, 500 लोगों ने वोट किया। इसमें 73 फीसदी लोगों की पसंद ईसूदान गढ़वी हैं तो 27 फीसदी लोगों ने गोपाल इटालिया को समर्थन दिया है। 

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के एलान के ठीक एक दिन बाद पार्टी की ओर सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता व संयुक्त महासचिव ईसूदान गढ़वी को आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार के लिए कराए गए सर्वे में गढ़वी को 73 फीसदी लोगों ने चुना है। आइए जानते हैं कौन हैं ईसूदान गढ़वी? जिन पर केजरीवाल ने खेला इतना बड़ा दांव…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here