Home Sports पूर्व भारतीय ओपनर ने मानी विराट कोहली की गलती, बोले- वो फेक फील्डिंग था, 100% था

पूर्व भारतीय ओपनर ने मानी विराट कोहली की गलती, बोले- वो फेक फील्डिंग था, 100% था

0
पूर्व भारतीय ओपनर ने मानी विराट कोहली की गलती, बोले- वो फेक फील्डिंग था, 100% था

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया.
नुरुल हसन ने विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया था.
नुरुल हसन ने फेक फील्डिंग के लिए मैदानी अंपायरों की आलोचना की.

नई दिल्ली. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के ‘फेक थ्रो’ की घटना को लेकर चर्चा जारी है. भले ही बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कोहली ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया हो, लेकिन वह कुछ गलत कारणों से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. विराट मैच में ‘फेक फील्डिंग को लेकर आलोचना का शिकार हो रहे हैं. हालांकि, भारतीय पक्ष की ओर से किसी ने भी कोहली की आलोचना नहीं की, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने इसे 100 प्रतिशत फेक फील्डिंग करार दिया है.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”कानून का मूल आधार यह है कि यदि ऑन-फील्ड अंपायर को लगता है कि आपने बल्लेबाजों को धोखा देने की कोशिश की है (गेंद आपके पास नहीं है तो एक थ्रो या डाइव या कोई अन्य कार्रवाई करके) अब क्या उन्हें वास्तव में धोखा दिया गया है या नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ता. इसके परिणामस्वरूप पांच पेनल्टी रन होंगे. यदि वह पांच पेनल्टी रन दिए जाते, तो बांग्लादेश की जोड़ी ने जो दो रन बनाए, वे अभी भी गिने जाते. अगर डेड बॉल होती और बांग्लादेश को यह चुनना होता कि अगली गेंद पर कौन स्ट्राइक लेता है तो परिणाम बहुत बड़े होते. फेक फील्डिंग के लिए दंड अविश्वसनीय है.”

T20 World Cup Semis: ग्रुप-1 की तस्वीर साफ, जानिए भारत का सेमीफाइनल में किससे हो सकता है मुकाबला

आईसीसी की खेलने की शर्तों के नियम 41 . 5 के अनुसार फील्डिंग करने वाली टीम बल्लेबाज को जान बूझकर बाधा नहीं पहुंचा सकती या उसका ध्यान नहीं भटका सकता. अगर अंपायर को ऐसा लगता है कि किसी खिलाड़ी ने नियम तोड़ा है तो वह डैड बॉल घोषित करके पेनल्टी के पांच रन दे सकते हैं.

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ”अब इस मामले में क्या हुआ? मैदानी अंपायर ने नहीं देखा. यह पूरी तरह से किसी का ध्यान नहीं गया. अगर किसी ने इसे नहीं देखा है तो आप इसे चार्ज नहीं कर सकते. कानून कहता है कि अंपायरों को इस पर ध्यान देने और उस पर फैसला करने की जरूरत है. हो सकता है कि थर्ड अंपायर, अगर यह अधिकार क्षेत्र में है, तो भी हस्तक्षेप कर सकता है.”
सूर्यकुमार यादव पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- उनके पास बेस्ट कवर ड्राइव नहीं है लेकिन…

उन्होंने आगे कहा, ”वो फेक फील्डिंग था, 100 % था, वो जो थ्रो मारने का प्रयास किया वो अगर अंपायर देखते तो 5 रन की पेनल्टी पड़ती हमको और 5 रन से हम मैच भी जीते. हम यहां से बच गए,लेकिन अगली बार अगर कोई ऐसा करता है तो अंपायरों को ज्यादा सावधान रहना होगा. तो क्या बांग्लादेश सही है? हां, वे हैं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया इसलिए अब कुछ नहीं कर सकते.”

बता दें कि यह घटना बांग्लादेश की पारी के सातवें ओवर में हुई, जब लिटन दास ने अक्षर पटेल की गेंद को डीप ऑफ साइड फील्ड की ओर खेला. जैसे ही अर्शदीप सिंह ने थ्रो में भेजा, कोहली (जो पॉइंट पर खड़े थे) ने स्टंप्स की तरफ हाथ से गेंद फेंकने का अभिनय किया, क्योंकि गेंद उनके पास से जा रही थी.

Tags: Aakash Chopra, India vs Bangladesh, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here