[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलेगी.
भारतीय टीम सेमीफाइनल से केवल एक जीत दूर है.
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में बेहतरीन शुरुआत की है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी सेमीफाइनल का रास्ता साफ करने के लिए 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी. वहीं, इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा में हैं. अर्शदीप खेलने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया का लुत्फ भी उठाते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया मेलबर्न पहुंच चुकी है. अर्शदीप इंस्टाग्राम पर अपनी लोकेशन को अलग अंदाज में लिखकर फैंस को बताते हैं. मेलबर्न पहुंचते ही उन्होंने एक फोटो के साथ लिखा ‘Male-bone’. इससे पहले भी सिडनी के बारे में उन्होंने अपनी फोटो के ऊपर लिखा था ‘Sid-Knee’. अर्शदीप के इस अंदाज पर पंजाब किंग्स के उनके साथी हरप्रीत बरार ने उनकी दोनों स्टोरी को मिलाते हुए एक पोस्ट में टी20 वर्ल्ड कप के वेन्यू को लेकर लिख दिया है.
शुक्र है वर्ल्ड कप लंदन में नहीं हुआ- हरप्रीत बरार
हरप्रीत बरार ने ट्विटर पर अर्शदीप के दोनों स्टोरी के स्क्रीनशॉट लेकर मजाकिया अंदाज में उनकी खिंचाई कर दी है. उन्होंने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि वर्ल्ड कप लंदन में नहीं हो रहा है.’ उन्होंने यह कैप्शन लिखते हुए अर्शदीप सिंह को भी टैग किया है.

‘गो विराट गो, इंडिया’ विराट के 34वें बर्थडे पर मेलबर्न में फैंस लगाए नारे, वीडियो हो रहा वायरल
अर्शदीप सिंह ने वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया में भारत की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से ही अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं. इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत बुमराह की गैरमौजूदगी में वह टीम इंडिया की नई जान बनकर सामने आए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arshdeep Singh, India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 05, 2022, 22:15 IST
[ad_2]
Source link