Home Breaking News ‘यशोदा’ बन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को टक्कर देती नजर आएंगी सामंथा, इस हफ्ते रिलीज होंगी 28 फिल्में

‘यशोदा’ बन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को टक्कर देती नजर आएंगी सामंथा, इस हफ्ते रिलीज होंगी 28 फिल्में

0
‘यशोदा’ बन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को टक्कर देती नजर आएंगी सामंथा, इस हफ्ते रिलीज होंगी 28 फिल्में

[ad_1]

नवंबर का पहला हफ्ता यूं तो अपने साथ हिंदी सिनेमा की तीन फिल्में लेकर आया था, जिनसे काफी उम्मीदें थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्मों का हाल बेहाल रहा, जिसने सभी को निराश कर दिया है। यह हफ्ता भी फिल्मों की कमाई के लिहाज से बेहद ही निराशाजनक रहा है। यह फिल्में पहले ही हफ्ते में बहुत ही सुस्त ढंग से कमाई कर रही हैं। जहां इन फिल्मों का कमाई करना पहले ही मुश्किल हो रहा है, वहीं नवंबर के दूसरे हफ्ते में इनका सफर और कठिन बनाने के लिए एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट…..

हिंदी में एक साथ रिलीज होंगी आठ फिल्में

इस हफ्ते 11 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी में पूरी आठ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें दो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स मौजूद हैं। इनमें से एक जहां साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’ है, वहीं दूसरी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की फिल्म ‘ऊंचाई’ है। इनके अलावा, 11 नवंबर को रितेश देशमुख की ‘मिस्टर मम्मी’, ‘अंत द एंड’, ‘थाई मसाज’, ‘रॉकेट गैंग’, ‘करतूत’ और ‘बधाई हो बेटी हुई है’ रिलीज हो रही है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here