[ad_1]

Prayagraj News : मुख्तार अंसारी और उसका साला सरजील। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।
ख़बर सुनें
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के साले और विधायक अब्बास अंसारी के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की गई। सोमवार शाम जिला कारागार से रिहा होते ही शाम 7.30 बजे ईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कारागार गेट पर ही कागजी कार्रवाई पूरी की। देररात ईडी की टीम उसे लेकर प्रयागराज पहुंची।
नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर में सरकारी ताल पर कब्जा करने के साथ ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया गया था। इस मामले में नंदगंज थाने में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी, साले अनवर शहजाद, सरजील रजा उर्फ आतिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
[ad_2]
Source link