[ad_1]
10:49 AM, 10-Nov-2022
एमसीडी चुनाव को लेकर ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे-दिल्ली के मुख्यमंत्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एमसीडी चुनाव को लेकर ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोग मांग कर रहे हैं कि एमसीडी में अब ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो भाजपा के भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर निगम में अच्छी व्यवस्था दें।
10:03 AM, 10-Nov-2022
केंद्रीय नेतृत्व इसी सूची में से एक नाम पर मुहर लगाएगा
वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय नेता बैजयंत जय पांडा और डॉ. अल्का गुर्जर को शामिल किया गया है। यह समिति उम्मीदवारों की फाइनल सूची तैयार करेगी। इसमें तीन चयनित उम्मीदवार होंगे। केंद्रीय नेतृत्व इसी सूची में से एक नाम पर मुहर लगाएगा। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे से भी प्रदेश सूची के साथ मिलान किया जाएगा।
09:53 AM, 10-Nov-2022
भाजपा ने की चुनाव समिति घोषणा, बैठक आज
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा की दिल्ली नगर निगम चुनाव समिति पर मुहर लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित 22 नेताओं और पदाधिकारी इस समिति में रखे गए हैं। इस समिति की बैठक बृहस्पतिवार आज होगी।। समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दी गई है। सदस्यों में मीनाक्षी लेखी, दुष्यंत गौतम, सिद्धार्थन, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजय गोयल, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हंसराज हंस, पवन शर्मा, आशीष सूद, कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह और योगिता सिंह शामिल हैं।
09:45 AM, 10-Nov-2022
Delhi MCD Election 2022 Live: BJP ने जारी किया पहला वचन पत्र, केजरीवाल आज लॉन्च करेंगे ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने आगामी MCD चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली बीजेपी ने अपने पहले वचन पत्र में पहला वचन दिल्ली की सभी झुग्गिवसियों को फ्लैट्स दिए जाने का है।
[ad_2]
Source link