Home Sports Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में… जानिए किसे मिल सकती है T20 टीम की कमान

Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में… जानिए किसे मिल सकती है T20 टीम की कमान

0
Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में… जानिए किसे मिल सकती है T20 टीम की कमान

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है
इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से दी मात
रोहित की कप्तानी पर BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अभियान खत्म हो गया है. इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में खेले गए सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी. इस तरह टीम इंडिया का 15 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे का इंतजार और लंबा हो गया. टी20 में टीम इंडिया के लिए यह नई शुरुआत भी है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में एडिलेड में भारत के स्टार बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया उसपर सवाल उठना लाजिमी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी टी20 विश्व कप (2024) को देखते सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं. इसमें सबसे पहले कप्तानी को लेकर फैसला लिया जाएगा.

अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भविष्य में टीम इंडिया की टी20 की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं. वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट ने बीसीसीआई एक ऑफिशियल अधिकारी के हवाले से लिखा है, ‘ बेशक कुछ सख्त फैसले लेने होंगे. हमने टी20 विश्व कप के लिए तैयारी की थी. टीम को जल्दी ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था. कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से हमारी योजना प्रभावित जरूर हुई लेकिन खेल में इस तरह की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है.’

यह भी पढ़ें:T20 WC 2022: इंग्लैंड के बल्लेबाज ने फिर वापस लिया अपना पद….4 चौके 7 छक्के और इंडिया धड़ाम

एलेक्स हेल्स ने मनमाने ढंग से की भारतीय गेंदबाजों की कुटाई, VIDEO में देखें तूफानी पारी

न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम की कप्तानी करेंगे हार्दिक पंड्या
भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इस दौरे पर टी20 टीम की कमान हार्दिक पंड्या संभालेंगे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से आराम दिया है. शिखर धवन वनडे टीम की कमान संभालेंगे. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 नवंबर को पहला टी20 मैच खेलना है.

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद रोहित की कप्तानी पर चर्चा होगी
बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘ यदि आप देखें तो, इंग्लैंड की टीम जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के बगैर खेल रही थी. लेकिन उन्होंने आज संघर्ष नहीं किया. जहां तक कप्तानी की बात है तो, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद इसपर चर्चा होगी.’ जोफ्रा आर्चर टी20 विश्व कप से बाहर थे जबकि मार्क वुड भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल सके. अगला टी20 विश्व कप दो साल बाद होना है. ऐसे में बीसीसीआई हार्दिक पंड्या को रोहित के विकल्प के रूप में तैयार कर रही है.

Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, India vs new zealand, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here