[ad_1]

केजरीवाल की दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर 10 गारंटी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर 10 गारंटी जारी की हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। पिछली बार भी उन्होंने शपथ पत्र जारी किया था और कोई काम नहीं किया। इस बार वचन पत्र जारी कर के लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।
ये हैं केजरीवाल की गारंटी
1. कचरा मुक्त बनाएंगे दिल्ली
दिल्ली के तीनों कोनो पर बने कूड़े के पहाड़ को हटाकर साफ और स्वच्छ बनाएंगे इसे हटाने के लिए दुनिया भर के एक्सपोर्ट्स की राय ली जाएगी। लंदन और पेरिस में की तरह से सफाई की जाएगी।
2. भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी
केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भवन विभाग में है। हम निगम ने भ्रष्टाचार को खत्म कर घर बनाने में नक्शे बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे। साथ ही सारी व्यवस्था ऑनलाइन करेंगे जिससे लोगों को आसानी हो। यही नहीं लोग घर बनाने के दौरान लोगों से होने वाली छोटी मोटी गलती को सुधारने के लिए व्यवस्था करेंगे ताकि एक बार जुर्माना या पेनल्टी देकर उसे रेगुलराइज किया जा सके।
3. पार्किंग की समस्या
पार्किंग की समस्या को खत्म कर बेहतर विकल्प दिया जाएगा।
4. आवारा पशुओं की समस्या
दिल्ली में घूमने वाले आवारा कुत्ते, बंदर, गाय व अन्य की समस्या को खत्म कर बेहतर व्यवस्था की जाएगी साथी कोशिश की जाएगी कि इनके लिए एक अलग से व्यवस्था की जाए।
5. सड़कें और गलियों को पक्का किया जाएगा
नगर निगम की सभी सड़कें और गलियों को पक्का किया जाएगा।
6. दिल्ली नगर निगम अस्पताल डिस्पेंसरी स्कूल को शानदार बनाया जाएगा
दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा, हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली को पार्कों का शहर बनाया जाए।
7. कर्मचारियों से वादा
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
8. सभी कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निगम में हमारी सरकार आने के बाद फंड की कोई कमी नहीं रहेगी और हम सभी कर्मचारियों को 1 तारीख तक वेतन दे देंगे।
9. व्यापारियों की समस्या दूर की जाएगी
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी निगम के नियमों से परेशान हैं हम सत्ता में आने के बाद कर नीति को आसान बनाएंगे इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे।
10 रेहड़ी पटरी वालों की समस्या होगी दूर
दिल्ली वालों ने कहा कि दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं को दूर करने के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।
[ad_2]
Source link