[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव की मांग उठने लगी है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी 35 साल के हैं और विराट कोहली 34 के हैं. अगला टी20 वर्ल्ड कप साल 2024 में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का बल्ला तो जरूर चला लेकिन रोहित शर्मा 6 मैचों में सिर्फ 116 रन ही बना सके. लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि अगले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सबसे छोटे प्रारूप में दोनों का भविष्य क्या है? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी के अनुसार अगले वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को नहीं खेलना चाहिए. मूडी के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन का ध्यान युवा खिलाड़ियों को लेकर एक नई टीम विकसित करने पर होना चाहिए.
टॉम मूडी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, “मुझे आश्चर्य होगा अगर वे अभी और भारत के लिए बहुत अधिक टी 20 क्रिकेट खेलते हैं. मुझे लगता है कि निर्णय कुछ ऐसा होगा जिसे उन्हें क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठने की आवश्यकता होगी. क्योंकि मुझे भारत के लिए कोई टी 20 क्रिकेट खेलने का कोई मतलब नहीं दिखता है.”
टॉम मूडी के अलावा भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बदलाव होते देखना हुए चाहते हैं. गावस्कर के कहा है कि हार्दिक पंड्या अगले टी20 कप्तान बनेंगे. भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी जा रही है. इस सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को ही कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है.
इंग्लैंड से मुकाबले के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ से भी रोहित और विराट के भविष्य के बारे में पूछा गया. द्रविड़ ने सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के सवाल पर कहा, “मेरे ख्याल से इस चीज के बारे में बात करना अभी काफी जल्दी हो जाएगा. सिर्फ आप इस एक सेमीफाइनल मैच के बाद ऐसा कहें सही नहीं. इन सभी खिलाड़ियों ने हमारे लिए अब बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 12, 2022, 00:42 IST
[ad_2]
Source link