[ad_1]

भारतीय टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टी20 विश्व कप में भारत का सफर खत्म हो गया। इस टूर्नामेंट में यह भारत की दूसरी हार थी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार पर कोई बवाल नहीं हुआ था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है।
अफ्रीका के खिलाफ मैच हारने के बावजूद भारत सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ था, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई। बवाल की मुख्य वजह भारत की हार नहीं है, बल्कि भारत जिस तरीके से यह मैच हारा उस वजह से टीम इंडिया को आलोचना झेलनी पड़ी है।
[ad_2]
Source link