Home Sports ENG vs PAK Final: केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

ENG vs PAK Final: केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

0
ENG vs PAK Final: केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

[ad_1]

हाइलाइट्स

केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी
फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम
13 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. वह इंग्लैंड के साथ 13 नवंबर को मेलबर्न के मैदान पर फाइनल मुकाबले के लिए उतरेगी. दोनों टीमें इससे पहले एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने एक साहसिक भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला आसानी से जीत जाएगी.

पीटरसन ने बेटवे कॉलम में लिखा, “पाकिस्तान को उम्मीद करनी चाहिए कि इंग्लैंड अति-आत्मविश्वास होकर इस मैच में अपना नुकसान कर ले. मुझे लगता है कि उनके पास क्षमता है और उन्हें वैसा ही खेलना चाहिए, जैसा वो खेलते आए हैं. मुझे नहीं लगता कि वह इंग्लैंड को हरा पाएंगे. मैं अनुमान लगा रहा हूं कि यह फाइनल मुकाबला इंग्लैंड आसानी से जीत जाएगा.”

Eng vs Pak: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने इंग्लैंड को पाकिस्तान के 2 बल्लेबाजों से किया सावधान, बताया बेहद खतरनाक

उन्होंने आगे कहा, “भारत के खिलाफ इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहतरीन था. स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम के खिलाफ ऐसी जीत बेहतरीन थी. उन्होंने भारत को गेम में आने ही नहीं दिया. जब भारत ने टोटल दिया, तो मेरे दिमाग में कोई सवाल नहीं था. क्योंकि जब आप एडिलेड ओवल के अच्छे विकेट पर 169 रनों का पीछा कर रहे होते हैं तो यह आसान हो जाता हैं. यह एक साधारण रन चेज था”.

बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार टी20 विश्व कप का खिताब 2009 में जीता था. वही इसके एक साल बाद इंग्लैंड की टीम ने इस खिताब पर कब्जा किया था. 2010 के टी20 विश्व कप में केविन पीटरसन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड दिया गया था.

Tags: Babar Azam, ENG vs PAK T20, England vs Pakistan, Joss Buttler, Kevin Pietersen

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here