[ad_1]
हाइलाइट्स
अब पाकिस्तान के साथ एक संयोग बन रहा है, जैसा 1992 वनडे वर्ल्ड कप में बना था
तब पाकिस्तान ने इमरान खान के नेतृत्व में जीता इंग्लैंड टीम को हराकर वर्ल्ड कप जीता था
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने पाकिस्तान के पक्ष में दिल खोलकर बयान दिया है
नई दिल्ली. पाकिस्तान रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के शिखर मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगा. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बावजूद अपने साहसिक अभियान और किस्मत के सहारे फाइनल में जगह बनाई है. इसके बाद पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में कमाल का खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को आसानी 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड से है, जिन्होंने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचे हैं.
अब पाकिस्तान के साथ एक संयोग बन रहा है, जैसा 1992 वनडे वर्ल्ड कप में बना था. तब पाकिस्तान ने इमरान खान के नेतृत्व में जीता इंग्लैंड टीम को हराकर वर्ल्ड कप जीता था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने पाकिस्तान के पक्ष में दिल खोलकर बयान दिया कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी विरासत को बनाए रख सकती है.
बाबर की टीम के सामने छाप छोड़ने का मौका
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में टॉम मूडी ने कहा, यह इतिहास की खूबसूरती है और उस टीम की विरासत है, जिसे इमरान खान पाकिस्तान के लिए छोड़कर गए हैं. वास्तव में बाबर और उनकी टीम के लिए छाप छोड़ने का एक बड़ा मौका है. यह 50 ओवर के वर्ल्ड कप से अलग प्रारूप है, इसलिए यह 20-20 वर्ल्ड कप का समय है. यह उनके लिए नई जमीन पर चलने और ऑस्ट्रेलिया में अपनी खुद की विरासत और पदचिह्न छोड़ने का मौका है.
VIDEO: सचिन तेंदुलकर का भारत की हार पर बड़ा बयान, बताया सेमीफाइनल में किस वजह से हारी टीम इंडिया
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के ट्वीट का इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?
1992 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ था…
1992 और 2022 वर्ल्ड कप में यह समानता है कि यहां पर भी पाकिस्तान ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. दोनों ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टूर्नामेंटों में समानता और भी आगे बढ़ जाती है, जब पाकिस्तान ने अंतिम दिन एक अंक से सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (80*) और एलेक्स हेल्स (86*) ने 169 रन के लक्ष्य का मजाक बना डाला और चार ओवर शेष रहते हुए ही अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : November 12, 2022, 21:18 IST
[ad_2]
Source link