Home Sports T20 World Cup 2022 Final: अगर बारिश से धुल गया फाइनल तो कैसे होगा टी20 विश्व कप चैंपियन का फैसला

T20 World Cup 2022 Final: अगर बारिश से धुल गया फाइनल तो कैसे होगा टी20 विश्व कप चैंपियन का फैसला

0
T20 World Cup 2022 Final: अगर बारिश से धुल गया फाइनल तो कैसे होगा टी20 विश्व कप चैंपियन का फैसला

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है फाइनल मैच
बारिश की वजह से नहीं हो पाया मैच तो कैसे चुना जाएगा विजेता

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में चल रहे आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल आज (रविवार, 13 नवंबर) को खेला जाना है. इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. मैच में बारिश की खलल ना पड़े इसकी दुआ सभी कर रहे हैं लेकिन साथ ही ये भी जानना चाहते हैं कि बारिश विलेन बनीं तो आखिर विजेता का फैसला कैसे किया जाएगा.

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के बीच फाइनल मैच का हर किसी को इंतजार है. पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को जबकि इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना है जहां इस टी20 विश्व कप के कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. ऐसे में सबकी नजर आसमान पर ही टिकी हुई है. मैच के दौरान बारिश होने की सूरत में आईसीसी ने रिजर्व डे तो रखा है लेकिन फिर भी मुकाबल नहीं कराया जा सका फिर क्या होगा.

PAK vs ENG Final LIVE: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड में खिताबी ‘जंग’, क्लिक कर लें पूरी जानकारी 

बारिश होने पर क्या है योजना

आईसीसी ने टी20 विश्व कप नॉकआउट के लिए रिजर्व डे रखा हुआ है. मतलब एक दिन एक्स्ट्रा जिससे मैच को खत्म कराया जा सके. मेलबर्न के इस मुकाबले से पहले तो मैच में 2 घंटे का अतिरिक्त समय भी जोड़ा गया है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक (रविवार, 13 नवंबर) दोपहर 1.30 बजे खेला जाना है. रिजर्व डे पर मै मौसम साफ रहने पर जल्दी शुरू कराया जाएगा.

कैसे होगा विजेता का फैसला

आईसीसी ने फाइनल के लिए डकवर्थ लुईस नियम के लागू होने पर 10-10 ओवर के मुकाबले होने पर मंजूरी दी है. मतलब बारिश के बाधित मुकाबले में जब तक दोनों ही टीमें 10-10 ओवर नहीं खेल लेती तो मैच पर फैसला नहीं निकाला जा सकेगा. मैच अगर बारिश की वजह से पहले दिन रोका गया तो दूसरे दिन वहीं से शुरू किया जाएगा जहां इसे रोकने का फैसला लिया गया था. दूसरे दिन भी अगर मैच कम से कम 10-10 ओवर का नहीं हो पाया तो फिर दोनों ही टीमों को ट्रॉफी का संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.

Tags: England vs Pakistan, Pakistan vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here