[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान की ओर से कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका
युवा तेज गेंदबाज सैम करेन ने 12 रन देकर 3 विकेट झटके
नई दिल्ली. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को बड़े मैच का खिलाड़ी कहा जाता है. एक बार फिर इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इस बात को साबित किया. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में (T20 World Cup Final 2022) उन्होंने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई. मैच में (ENG vs PAK) पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 137 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 45 रन पर 3 विकेट खो दिए थे. ऐसे में मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था. लेकिन स्टोक्स ने एक छोर को संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई. टीम ने लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया. यह उसका दूसरा टी20 खिताब है. इससे पहले उसने 2010 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
बेन स्टोक्स ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, मैं अधिक रनरेट होने के बाद भी घबरा नहीं रहा था. हमें बस एक बड़े ओवर की जरूरत थी. शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के बाद मौका मिल गया. यह पाकिस्तान के लिए करारा झटका था. मालूम हो कि अंतिम 5 ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 41 रन बनाने थे. 16वां ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी फेंकने आए. पहली गेंद पर उन्होंने रन नहीं दिया, लेकिन चोट के बाद वे आगे गेंदबाजी नहीं कर सके.

इफ्तिखार की 5 गेंद पर 13 रन बने
शाहीन अफरीदी के ओवर की बची 5 गेंद ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद डालने आए. पहली 3 गेंद पर 3 रन बने. स्टोक्स ने इसके बाद चौका और छक्का जड़ दिया. इस तरह से उनकी 5 गेंद पर 13 बन गए. अब 24 गेंद पर 28 रन बनाने थे. 17वें ओवर में मोहम्मद वसीम ने 16 रन लुटा दिए और मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल गया. बेन स्टोक्स ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी में गहराई थी, इसका हमें फायदा मिला. मालूम हो कि मोईन अली ने भी 12 गेंद पर महत्वपूर्ण 19 रन बनाए.
T20 World Cup Final: पाकिस्तान को कैसे मिलेगी जीत, टॉप-10 में कोई बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज भी पिछड़े
उन्होंने कहा कि मैच में सैम करेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की. इस कारण पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. टी20 में कुछ ही गेंद में पूरा खेल बदल जाता है. जोस बटलर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहे थे. टीम ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप ऑयन मॉर्गन की कप्तानी में जीता था. बटलर की कप्तानी पर स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने बड़ी जल्दी इस कठिन काम में खुद को परिपक्व कर लिया. इस फॉर्मेट में निर्णय लेना कठिन होता है, क्योंकि चीजें बहुत तेजी से बदलती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, England, Jos Buttler, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 19:57 IST
[ad_2]
Source link