Home Sports पाकिस्तान की हार से टूटा वसीम अकरम का दिल, वर्ल्ड कप फाइनल में हुई गलतियां गिनाईं…

पाकिस्तान की हार से टूटा वसीम अकरम का दिल, वर्ल्ड कप फाइनल में हुई गलतियां गिनाईं…

0
पाकिस्तान की हार से टूटा वसीम अकरम का दिल, वर्ल्ड कप फाइनल में हुई गलतियां गिनाईं…

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड रविवार को 50 ओवर का क्रिकेट वर्ल्ड कप और 20 ओवर का वर्ल्ड कप एक साथ जीतने वाली पहली टीम बन गई. जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. जहां एक ओर इंग्लैंड में खुशी का  माहौल है, वहीं पाकिस्तान टीम को आलोचना झेलनी पड़ रही है. पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने फाइनल के दौरान पाकिस्तान टीम द्वारा की गई कुछ गलतियों पर प्रकाश डाला.

अकरम ने कहा कि जब टीम अच्छी तरह से लड़ी, तो बल्लेबाजी कहां पर फ्लॉप रह गई. उन्होंने कप्तानी में हुई कुछ गलतियों की ओर भी इशारा किया, जिसने खेल को वापस इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया. अकरम ने कहा “मेलबर्न की पिच पर 137 रन कभी भी पर्याप्त नहीं होने वाला थे. हमने बल्लेबाजी में बहुत सारी गलतियां की. अंत में, हम अच्छी तरह से लड़े, लेकिन शाहीन की चोट का प्रभाव पड़ा क्योंकि उसने दो ओवर नहीं फेंके. कप्तानी के कुछ मुद्दे थे.”

स्टोक्स और कुरैन रहे जीत के हीरो
अकरम ने आगे कहा, ”मैच के बीच में, खासकर जब मोईन अली बल्लेबाजी के लिए आए. उस समय इफ्तिखार को वहां एक ओवर फेंकना चाहिए था.” बता दें कि फाइनल में बेन स्टोक्स और सैम कुरैन के शानदार खेल की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया.

पहले गेंदबाजी करना इंग्लैंड के पक्ष में रहा
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहा, जब पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. एमसीजी में 80,462 क्रिकेट फैंस के सामने पाकिस्तान को 137-8 पर रोक दिया, जिसमें प्लेयर-ऑफ-द-मैच और टूर्नामेंट कुरैन ने 3/12 और आदिल राशिद ने 2/22 से जीत अहम योगदान दिया. जवाब में, इंग्लैंड का स्कोर छठे ओवर के बाद 49-3 था, क्योंकि उनके बल्लेबाजों के पास तेज गति के आक्रमण का कोई जवाब नहीं था.

बाद में स्टोक्स (नाबाद 52) और मोइन अली (19) ने अपने अनुभव और शांत दिमाग का इस्तेमाल करते हुए इंग्लैंड को छह गेंद शेष रहते जीत दिला दी.

Tags: Babar Azam, Ben stokes, Jos Buttler, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, T20 World Cup Final, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here