[ad_1]
हाइलाइट्स
IPL 2023 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका
दिग्गज खिलाड़ी ने ट्वीट कर अगले साल लीग में खेलने से किया इनकार
इस क्रिकेटर को हाल ही में अपने देश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है
नई दिल्ली. IPL 2023 के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपने का आज आखिरी दिन है. उससे पहले ही बड़ी खबर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल के अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला लिया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. कमिंस के इस फैसले का कारण अगले 12 महीने का व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर है. कमिंस को इस साल आईपीएल के 15वें सीजन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया था. लेकिन, मेगा ऑक्शन में इस तेज गेंदबाज को 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, कमिंस 2022 के आईपीएल में कूल्हे की चोट की वजह से सिर्फ 5 मैच ही खेल पाए थे. इसमें उन्होंने 7 विकेट लिए थे.
कमिंस ने बल्ले से भी धमाल मचाया था. कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 14 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया था. उन्होंने इसके साथ ही लीग के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
मैंने आईपीएल 2023 से हटने का फैसला लिया: कमिंस
पैट कमिंस ने ट्वीट किया, ‘मैंने अगले साल के आईपीएल में नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है. अगले 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से भरा हुआ है, इसलिए एशेज सीरीज और विश्व कप से पहले थोड़ा आराम करूंगा.’
कमिंस ने आगे लिखा, ‘मेरी परेशानी समझने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद. खिलाड़ियों और कर्मचारियों की इतनी शानदार टीम और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द वहां वापस आ सकता हूं.’

ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे के बाद एशेज सीरीज खेलनी है
ऑस्ट्रेलिया को अगले साल जून में एशेज सीरीज खेलनी है. इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की भी पूरी उम्मीद है. क्योंकि टीम फिलहाल, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगे टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसमें उसके पास टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के एक कदम और करीब पहुंचने का मौका होगा.
कमिंस को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया है. ऐसे में ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी होने के नाते उनपर वर्कलोड ज्यादा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कमिंस ने आईपीएल 2023 में नहीं खेलने का फैसला लिया है.
Rohit Sharma T20 Captaincy: 3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा की जगह टी20 टीम के बन सकते हैं कप्तान
कमिंस से एक दिन पहले इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने भी आईपीएल 2023 में नहीं खेलने का ऐलान किया था. वो भी पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले थे. उन्होंने लंबे फॉर्मेट पर फोकस करने के इरादे से यह फैसला लिया था. बिलिंग्स को पिछले सीजन में कोलकाता ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, दाएं हाथ का ये विकेटकीपर-बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था. बिलिंग्स ने 24 की औसत से 169 रन बनाए थे. उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, IPL, KKR, Kolkata Knight Riders, Pat cummins
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 08:07 IST
[ad_2]
Source link