Home Sports Yastika Bhatia: तो क्या तेरी तरह घर… भारतीय क्रिकेटर से पंगे लेना पड़ गया ट्रोलर को भारी, मिला करारा जवाब

Yastika Bhatia: तो क्या तेरी तरह घर… भारतीय क्रिकेटर से पंगे लेना पड़ गया ट्रोलर को भारी, मिला करारा जवाब

0
Yastika Bhatia: तो क्या तेरी तरह घर… भारतीय क्रिकेटर से पंगे लेना पड़ गया ट्रोलर को भारी, मिला करारा जवाब

[ad_1]

Yastika Bhatia reply to troller: मशहूर हस्तियों को सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोल करने की कोशिश की जाती है. ये ट्रेंड इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है लेकिन कई बार करारा जवाब भी मिलता है. ऐसा ही हुआ भारतीय महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया के साथ. उन्हें ट्रोल करने की कोशिश एक यूजर ने की तो सही लेकिन वह भी चुप नहीं बैठीं और अलग ही अंदाज में रिप्लाई करते हुए ट्रोलर को करारा जवाब दिया. यास्तिका का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

टी20 में अभी तक मिले कम मौके

कॉमनवेल्थ गेम्स के पिछले एडिशन (CWG-2022) के बाद से यास्तिका भारतीय महिला टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा नहीं रही हैं. यास्तिका इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बैकअप विकेटकीपर थीं. उन्होंने होव में सीरीज के पहले वनडे मैच में 50 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला. एशिया कप के लिए भी उन्हें टीम से बाहर रखा गया. यास्तिका ने अभी तक एक टेस्ट, 19 वनडे और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. 

यूं दिया करारा जवाब

इस बीच यास्तिका ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया. यास्तिका के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक ट्रोलर ने लिखा कि उन्हें टी20 क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. यास्तिका हालांकि इस पर शांत नहीं बैठीं और करारा जवाब दिया. इस ट्रोलर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अरे बहन… मत खेल टी20.’ इस पर जवाब देते हुए यास्तिका ने लिखा, ‘तो क्या तेरी तरह घर बैठकर कमेंट पास करूं?’ उन्होंने साथ ही हंसने वाली इमोजी भी शेयर की. यस्तिका के इस ट्वीट को 100 से भी ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और रिप्लाई में उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

 

सोशल मीडिया पर अकसर बनती हैं निशाना

सेलिब्रिटीज को ट्रोलर्स अकसर निशाना बनाते हैं, खासतौर से महिलाओं को. कुछ दिन पहले ही भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्टार स्पोर्ट्स की एंकर संजना गणेशन को एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की थी. बाद में उन्होंने ट्रोलर का करारा जवाब दिया. इससे पहले युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी ट्रोलर को अपने निशाने पर ले चुकी हैं.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here