Home Sports IPL और FIFA World Cup की टिकटों की कीमत में बड़ा का अंतर, आप भी जान लीजिए कितना है फर्क – fifa world cup 2022 know the ticket price difference between ipl match and fifa world cup – News18 हिंदी

IPL और FIFA World Cup की टिकटों की कीमत में बड़ा का अंतर, आप भी जान लीजिए कितना है फर्क – fifa world cup 2022 know the ticket price difference between ipl match and fifa world cup – News18 हिंदी

0
IPL और FIFA World Cup की टिकटों की कीमत में बड़ा का अंतर, आप भी जान लीजिए कितना है फर्क – fifa world cup 2022 know the ticket price difference between ipl match and fifa world cup – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

20 नवंबर से कतर में होना है फीफा विश्व कप का आयोजन
18 दिसंबर को खेला जाना है टूर्नामेंट का फाइनल मैच

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस अगर फीफा वर्ल्ड कप के भी दीवाने हैं तो अगले कुछ दिन आपके लिए रोमांच से भरे होंगे. 20 नवंबर से लेकर 18 दिसंबर के बीच कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन होने जा रहा है. दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट में से एक में बड़े बड़े धुरंधर अपना जलवा बिखेरेंगे. 32 टीमों के बीच ट्रॉफी को हासिल करने की जंग होगी.

आईपीएल के मुकाबले जहां भी हो फैंस इसे देखने स्टेडियम तक पहुंच ही जाते हैं. फीफा वर्ल्ड कप के भी दीवानों की कमी नहीं है लेकिन टिकटों की कीमत मैच देखने में रुकावट बन सकती है. चलिए हम आपको बताते हैं कि भारत में होने वाले आईपीएल और फीफा के वर्ल्ड कप की टिकटों की कीमत में कितना अंतर है.

लाखों रुपये महंगी पड़ेगी फीफा की टिकट

इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांच का मजा उठाने के लिए जहां फैंस को हजारों खर्च करने पड़ते हैं तो वहीं फीफा की टिकट के लिए कहीं ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. वर्ल्ड कप के मुकाबलों को कतर के स्टेडियम में जाकर देखने के लिए औसतन 30 हजार से 5 लाख तक की टिकटों के दाम रखे गए हैं. वहीं आईपीएल के मुकाबलों की टिकटों के दाम ज्यादा से ज्यादा 40 हजार तक ही होते हैं.

News18 Hindi

कितनी होगी फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक टिकट की कीमत?

आईपीएल में खेले जाने वाले मैच के लिए जहां एक टिकट की सबसे कम कीमत 400 रुपये होती है तो वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जो सबसे कम कीमत की टिकट है वो 37 हजार रुपये में आएगी. आईपीएल के हालिया सीजन में जो सबसे महंगी टिकट थी उसकी कीमत 35 हजार रुपये रखी गई थी जबकि फीफा वर्ल्ड कप में सबसे महंगी टिकट की कीमत 13 लाख रुपये तक भी जा सकती है.

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के टिकटों के दाम (भारतीय मुद्रा में)

ग्रुप स्टेज के मैच टिकट की कीमत – 53 हजार से लेकर 4.80 लाख रुपये तक
प्री क्वार्टर फाइनल की टिकटों की कीमत- 37 हजार से लेकर 8 लाख रुपये तक
क्वार्टर फाइनल की टिकटों की कीमत -47 हजार से लेकर 3.50 लाख रुपये तक
सेमीफाइनल मुकाबलों के टिकटों की कीमत- 77 हजार से लेकर 3.50 लाख रुपये तक
फाइनल मैच के टिकटों की कीमत – 2.25 लाख से 13.39 लाख रुपये तक

IPL 2022 में स्टेडियम के हिसाब से टिकटों की कीमत

एमए चिदंबरम, चेन्नई – 1500 से लेकर 5 हजार रुपये तक
चिन्नास्वामी, बेंगलुरु – 1500 से लेकर 18 हजार रुपये तक
वानखेड़े, मुंबई – 800 से लेकर 35 हजार रुपये तक
पीसीए, मोहाली – 800 से लेकर 25 हजार रुपये तक
अरुण जेटली, दिल्ली – 500 से लेकर 15 हजार रुपये तक
सवाई मानसिंह, जयपुर – 500 से लेकर 15 हजार रुपये तक
ईडन गार्डन्स, कोलकाता – 400 से लेकर 14 हजार रुपये तक
उप्पल, हैदराबाद – 400 से लेकर 18 हजार रुपये तक

*टिकटों के दाम इंटरनेट पर साइट के मुताबिक बताए गए हैं*

Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here