Home Sports रवींद्र जडेजा के बाद सुरेश रैना को भी CSK में देखना चाहते हैं फैन्स, फ्रेंचाइजी को दी सलाह – ipl 2023 after ravindra jadeja fans also want to see suresh raina in csk advised the franchise – News18 हिंदी

रवींद्र जडेजा के बाद सुरेश रैना को भी CSK में देखना चाहते हैं फैन्स, फ्रेंचाइजी को दी सलाह – ipl 2023 after ravindra jadeja fans also want to see suresh raina in csk advised the franchise – News18 हिंदी

0
रवींद्र जडेजा के बाद सुरेश रैना को भी CSK में देखना चाहते हैं फैन्स, फ्रेंचाइजी को दी सलाह – ipl 2023 after ravindra jadeja fans also want to see suresh raina in csk advised the franchise – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

सीएसके ने ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा को रिलीज कर दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स के पास नीलामी के लिए शेष राशि 20.45 करोड़ है.

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी में से एक है. फ्रेंचाइजी में हर बार कुछ ऐसा होता है जो फैन्स के बीच चर्चा और उत्साह पैदा कर देता है. पिछले कुछ वर्षों से चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी कई विवादों से घिरी हुई है. उनके स्टार खिलाड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं. उनके दिग्गज एमएस धोनी के खेलने या न खेलने को लेकर पहेली साल भर चर्चा में बनी रहती है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से रवींद्र जडेजा को लेकर माहौल बना हुआ था.

दरअसल, आईपीएल 2022 के बाद रवींद्र जडेजा ने फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के सारे ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि जडेजा और सीएसके के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. लेकिन हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को रिटेन कर साबित कर दिया है कि खिलाड़ी और टीम के बीच सबकुछ ठीक है. चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दे दी गई है कि जडेजा को टीम ने रिटेन कर लिया है. इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना की तस्वीरें शेयर की और एक खूबसूरत कैप्शन दिया.

AUS vs ENG: फील्डर है या सुपरमैन, हवा में उड़कर बाउंड्री पर बचाया छक्का; वीडियो देख बोल उठेंगे-वाह

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर पेज से तीनों की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- ‘वह तिकड़ी जो ‘वन्स अपॉन ए टाइम’ और ‘हैप्पी एवर आफ्टर’ से बढ़कर है! #378′ दरअसल, आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में ना ही सुरेश रैना पर सीएसके ने बोली लगाई थी और ना ही ऑक्शन पहले उन्हें रिटेन किया था, जिससे फैन्स काफी निराश थे. लेकिन अब जब सीएसके ने इन तीनों की तस्वीर शेयर की तो फैन्स इससे काफी खुश नजर आए. इस ट्वीट पर जडेजा और रैना के कमेंट भी शेयर किए हैं.

IPL Mini Auction: किस आईपीएल टीम के पास बचा है कितना पैसा, कौन खेलेगा बड़ा दांव? जानिए सबकुछ

जडेजा ने धोनी की फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर कमेंट कर कहा, ‘सब ठीक है…रीस्टार्ट.’ इस पर सीएसके ने कमेंट किया, ‘हमेशा- हमेशा के लिए.’ इसके बाद रैना ने कहा- सीएसके हमारे जीवन का परिवार है.’ इस पर जडेजा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हां भाई.’

News18 Hindi

ऐसे में फैन्स फ्रेंचाइजी को सुरेश रैना को किसी तरह सीएसके में शामिल करने की गुजारिश कर रहे हैं.

News18 Hindi News18 Hindi News18 Hindi News18 Hindi

चेन्नई सुपर किंग्स फुल टीम:

रिलीज किए गए खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन.
ट्रेड- कोई नहीं.
नीलामी के लिए शेष राशि: 20.45 करोड़
शेष विदेशी स्लॉट्स: 2
वर्तमान टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीश पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा.

Tags: Chennai super kings, Csk, IPL, IPL Auction, Ms dhoni, Ravindra jadeja, Suresh raina

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here