Home Sports IND vs NZ LIVE Score: हार्दिक पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की अग्निपरीक्षा – ind vs nz live score 1st t20i sky stadium wellington india vs new zealand hardik pandya kane williamson – News18 हिंदी

IND vs NZ LIVE Score: हार्दिक पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की अग्निपरीक्षा – ind vs nz live score 1st t20i sky stadium wellington india vs new zealand hardik pandya kane williamson – News18 हिंदी

0
IND vs NZ LIVE Score: हार्दिक पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की अग्निपरीक्षा – ind vs nz live score 1st t20i sky stadium wellington india vs new zealand hardik pandya kane williamson – News18 हिंदी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपनी पुरानी खेल शैली को बदलने के लक्ष्य के साथ उतरेगा. अगले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के संभावित कप्तान हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रहे हैं. कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने संकेत दिया है कि आधुनिक खेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रबंधन सिर्फ टी20 विशेषज्ञों को शामिल करने का इच्छुक है. पहले मैच में इशान किशन और शुभमन गिल पारी का आगाज कर सकते हैं लेकिन प्रबंधन शीर्ष क्रम में ऋषभ पंत को भी एक और मौका देना चाहेगा. संजू सैमसन को एक और मौका दिया गया है और वह इसका फायदा उठाने के लिए बेताब होंगे. वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीरीज के साथ टीम में वापसी करेंगे और उन्हें भी बल्ले तथा गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिन एलेन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत कब से होगी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से होगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले कहां खेले जाएंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले वेलिंगटन, माउंट माउंगानुइक और नेपियर में होंगे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले किस समय होंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले दोपहर 12 बजे से होंगे. टॉस आधे घंटे पहले सुबह 11.30 बजे से होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं. 5 भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू में फैंस के लिए मैच की कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक.

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे (टी20 विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here