Home Sports Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस खास जगह पर घूम रहे विराट कोहली, अनुष्का-वामिका भी साथ में मौजूद

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस खास जगह पर घूम रहे विराट कोहली, अनुष्का-वामिका भी साथ में मौजूद

0
Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस खास जगह पर घूम रहे विराट कोहली, अनुष्का-वामिका भी साथ में मौजूद

[ad_1]

Virat Kohli and Anushka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लंबे थकाऊ टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ एक खास जगह पर पहुंचे हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी ब्रेक पर चल रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस खास जगह पर घूम रहे विराट कोहली

विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ इन दिनों उत्तराखंड घूम रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कुमाऊं के कैंची धाम में नजर आ रहे हैं. दरअसल, विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका के साथ कुमाऊं के कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लिया.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

कुमाऊं के कैंची धाम में विराट और अनुष्का को देखकर ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. विराट और अनुष्का की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. बता दें कि इससे पहले अनुष्का शर्मा ने सितंबर 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 में विराट कोहली के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी, संभवत अनुष्का ने विराट की फॉर्म में वापसी के लिए दुआ मांगी थी. 

कोहली-अनुष्का की बाबा नीम करौली महाराज में बहुत श्रद्धा

बता दें कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बाबा नीम करौली महाराज में बहुत श्रद्धा है. तभी तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ सीधे देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे और कुमाऊं के कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लिया.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here