[ad_1]

उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला
– फोटो : फाइल
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नई पीढ़ी को कमान सौंपने का समय है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस पद के लिए चुनाव पांच दिसंबर को होगा। नई पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी संभालने का समय आ गया है। पार्टी से कोई भी इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।’ नेकां के पार्टी चुनाव आगामी पांच दिसंबर को होने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं।
[ad_2]
Source link