Home Sports दिनेश कार्तिक ने बताया, ऋषभ पंत को किस क्रम पर मिले बल्लेबाजी का मौका – ind vs nz rishabh pant should open for team india said wicketkeeper dinesh karthik – News18 हिंदी

दिनेश कार्तिक ने बताया, ऋषभ पंत को किस क्रम पर मिले बल्लेबाजी का मौका – ind vs nz rishabh pant should open for team india said wicketkeeper dinesh karthik – News18 हिंदी

0
दिनेश कार्तिक ने बताया, ऋषभ पंत को किस क्रम पर मिले बल्लेबाजी का मौका – ind vs nz rishabh pant should open for team india said wicketkeeper dinesh karthik – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप रहे हैं
दिनेश कार्तिक ने ओपन कराने की दी सलाह
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा हैं

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को तरजीह दी थी. दिनेश कार्तिक ने शुरुआती कुछ मैच खेले, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले. जिसके बाद कुछ मुकाबलों में पंत को टीम में मौका दिया गया. लेकिन वह भी बल्ले से कुछ खास करिश्मा दिखाने में नाकामयाब रहे और  फ्लॉप साबित हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अब बताया है कि ऋषभ पंत के लिए बल्लेबाजी के लिए कौन सा स्पॉट सबसे बेहतर होगा.

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान कहा, ‘जब ऋषभ पंत की बात आती है तो मुझे लगता है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर ली है. टी20 में वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अलग-अलग स्पॉट पर बल्लेबाजी करते हैं और भारतीय टीम में भी एक अलग स्पॉट पर. वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह टीम में कहां फिट बैठ सकते हैं. जब आपके पास विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हो तो आप उन्हें कहा फिट करोगे.’

ब्रेट ली ने T20 वर्ल्ड कप के बेस्ट 11 खिलाड़ियों का किया चुनाव, भारत के 4 खिलाड़ी शामिल

कार्तिक ने आगे कहा, ‘क्या हम उन्हें ओपनिंग का मौका दे सकते हैं. क्योंकि हम जानते हैं उनके शॉट खेलने की क्षमता को. जब मैच शुरू होता है तो हमें उस समय उन्हें मौका देना चाहिए. वह पावरप्ले में कारगर साबित हो सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि जब वह ओपन करते हैं तो उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा होता है. वह गेंदबाजों को दबाव में रखना पसंद करते हैं. जब स्ट्रोक खेलने की बात आती है तो वह किसी खिलाड़ी से पीछे नहीं हैं.’

Tags: Dinesh karthik, IND vs NZ, Rishabh Pant, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here