Home Breaking News Rajasthan: पायलट समर्थक के इस्तीफे के बाद चला अनुशासन का डंडा, 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को पद से हटाया

Rajasthan: पायलट समर्थक के इस्तीफे के बाद चला अनुशासन का डंडा, 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को पद से हटाया

0

[ad_1]

राजस्थान यूथ कांग्रेस पदाधिकारी हटाए गए

राजस्थान यूथ कांग्रेस पदाधिकारी हटाए गए
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राजस्थान में पायलट समर्थक यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश मीणा ने इस्तीफा दे दिय। इसके बाद 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने बताया कि पदाधिकारियों को उनकी निष्क्रियता पर हटाया गया है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कौन इस्तीफा देता है या नहीं देता है, यह मेरा काम नहीं है। मुझे कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उसे मैं निभा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो काम नहीं करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारी संगठन में बनाए जाएंगे, जो संगठन को मजबूत करेंगे।

वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शाह मोहम्मद ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी लंबे समय से काम नहीं कर रहे थे। वे लगातार बैठकों में अनुपस्थित चल रहे थे। संगठन ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर टास्क फोर्स बनाई थी, उसे लेकर भी पदाधिकारी जिम्मेदारी नहीं ले रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया है।

हटाए जाने वाले पायलट समर्थक
बता दें कि सात प्रदेश महासचिव, 13 प्रदेश सचिव और 21 प्रदेश सह सचिव हैं। माना जा रहा है कि ये सभी पायलट समर्थक हैं। बता दें कि राकेश मीणा भी पायलट समर्थक हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में पायलट के साथ नाइंसाफी की बात लिखी थी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here