[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से दी शिकस्त.
दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज (20 नवंबर) को खेला गया. इस मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. टीम इंडिया ने इस मैच में मेजबान टीम को 65 रनों से शिकस्त दी है. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में कीवी टीम के खिलाफ ऋषभ पंत और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की. दोनों ही बल्लेबाज अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में कामयाब नहीं हो सके.
इस बीच टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने टीम मैनेजमेंट के खिलाफ एक तीखा सवाल खड़ा कर दिया है. टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत बतौर ओपनर भी फिर फ्लॉप नजर आए. दरअसल, वर्ल्ड कप के दौरान कई दिग्गजों का मानना था कि पंत एक ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. लेकिन इस मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके. वहीं, ईशान किशन ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की. उन्होंने 31 गेंद में 5 चौको और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए.
इस सलामी जोड़ी को मैनेजमेंट कितना सपोर्ट देगा- आशीष नेहरा
आशीष नेहरा ने कहा, ‘ऋषभ पंत आज भी फॉर्म में नहीं दिखे. उन्होंने शुरुआत में एक चौका लगाया लेकिन बाद में वह टाइमिंग से मात खा गए. इस तरह की विशेष परिस्थितियों में आप बड़े शॉट लगाने के बारे में नहीं सोच सकते हैं. इसके अलावा आपको अपनी टाइमिंग पर ध्यान देना होगा. मैच के दौरान कई बार किशन भी बीट हुए लेकिन मैदान में खड़े रहे और अच्छा खेले. लेकिन हमने उन्हें इससे बेहतर बल्लेबाजी करते हुए देखा है.’
सूर्या का बेहतरीन शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के मिस्टर 360 ने तूफानी शतक लगा दिया. 2022 में यह सूर्यकुमार यादव का दूसरा शतक है. इसी के साथ उन्होंने अपने 1100 रन पूरे कर लिए हैं. स्काई ने महज 51 गेंदो में 11 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 111 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. 192 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 126 रनों पर ही सिमट गई. दोनों टीमें अब करो या मरो के मैच में 22 नवंबर को आमने-सामने होंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ashish nehra, India vs new zealand, Ishan kishan, Rishabh Pant, Team india
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 22:06 IST
[ad_2]
Source link