Home Sports न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर को आखिर क्यों दी गेंदबाजी सीखने की सलाह? इंडिया की जीत के बावजूद किए सवाल – simon doull raised questions on india bowling after the second t20 match against new zealand – News18 हिंदी

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर को आखिर क्यों दी गेंदबाजी सीखने की सलाह? इंडिया की जीत के बावजूद किए सवाल – simon doull raised questions on india bowling after the second t20 match against new zealand – News18 हिंदी

0
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर को आखिर क्यों दी गेंदबाजी सीखने की सलाह? इंडिया की जीत के बावजूद किए सवाल – simon doull raised questions on india bowling after the second t20 match against new zealand – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 1-0 बनाई बढ़त.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand) टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मैच 20 नवंबर को खेला गया. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एंड कंपनी ने इस मैच में मेजबान टीम को 65 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और गेंदबाजों का अहम रोल रहा. लेकिन भारत की जीत के बावजूद न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज साइमन डॉल को टीम में गेंदबाजों की कमी खल रही है.

टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने मेजबानों को परेशान करना शुरू कर दिया. उन्होंने 51 गेंदो में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 111 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 191 तक ले गए. उसके बाद गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को महज 126 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया की जीत के बाद भी साइमन डॉल ने टीम की गेंदबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आगे टीम इंडिया क्या करेगी- साइमन डॉल

दूसरे टी20 मैच को लेकर साइमन डॉल ने कहा, ‘टीम इंडिया के साथ हार्दिक के चोटिल होने पर यह समस्या हमेशा रही है. भारत आगे क्या करेगा? शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट सीरीज के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इस तरह के प्रदर्शन अक्सर खिलाड़ी करते रहते हैं लेकिन मैं खासकर बल्लेबाजों की बात कर रहा हूं खासकर श्रेयस अय्यर की.’

टी20 वर्ल्ड कप की बुरी हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

उन्होंने आगे कहा, ‘वह अधिक ऑफ स्पिन गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं. ऐसी बात नहीं है कि भारत में ऑफ स्पिन गेंदबाजों की कमी है लेकिन आपको ऑफ स्पिन गेंदबाजी करनी चाहिए. पता नहीं वह ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं. बस इसी मुद्दे को लेकर मेरा सवाल है. इन युवाओं को अपने भविष्य के बारे में समझने की आवश्यकता है.’

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से ऑस्ट्रेलिया के दो अहम खिलाड़ी हुए बाहर, जानिए क्या है वजह

22 नवंबर को करो या मरो का मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच करो या मरो की स्थिति साबित होगा. टीम इंडिया यदि इस मैच को जीत जाती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी. वहीं, यदि मेजबान टीम ने इस मुकाबले पर अपना हक जमा दिया तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें 25 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत करेंगी.

Tags: India vs new zealand, Shreyas iyer, Simon Doull, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here