[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया में कई युवाओं को मौके मिल रहे हैं
लेकिन युवा बल्लेबाज को अपनी बारी का इंतजार है
वह बेहद तेज शुरुआत देने की काबिलियत रखते हैं
नई दिल्ली. टी20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खास शैली और विस्फोटक अंदाज की तारीफ दिग्गज कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई है सूर्या की शतकीय पारी ने दिग्गजों को अपना मुरीद बना दिया है. हर कोई उन्हें बेस्ट बता रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के वेटरन गेंदबाज टिम साउदी ऐसा नहीं मानते हैं. वह कहते हैं भारत ने दुनिया को बहुत से ऐसे बल्लेबाज दिए हैं, जिन्होंने न केवल टी20 बल्कि तीनों फार्मेट में बेहतरीन रहे हैं. उन बेहतरीनों में एक थे वीरेंद्र सेहवाग, जो गेंदबाजों के खिलाफ बेधड़क, बेखौफ और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते थे. सेहवाग की वही झलक भारत के एक और युवा बल्लेबाज में दिखाई देती है, लेकिन वह पिछले 17 महीने से टीम से बाहर चल रहा है.
हम बात कर रहे हैं घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले पृथ्वी शॉ की, उन्होंने भारत के लिए अब तक 12 मैच खेले हैं. हालांकि इसमें वनडे की संख्या 6 है, जबकि 5 टेस्ट और 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच है. शॉ लगातार खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया में उन्हें बुलावा नहीं आ रहा है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह नहीं मिल पाई थी. शॉ ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच टी20 के तौर पर श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में खेला था. पृथ्वी हाल में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते नजर आए थे.
अच्छी शुरुआत देने वाले ओपनर
टीम इंडिया में कई युवाओं को मौके मिल रहे हैं, लेकिन पृथ्वी को अपनी बारी का इंतजार है. पृथ्वी बेहद तेज शुरुआत देने की काबिलियत रखते हैं. उन्होंने मिजोरम के खिलाफ अपने पिछले वनडे मैच में 138 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. पृथ्वी ने 39 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 54 रन ठोक डाले. वह ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते हैं और ऐसे में एक तेज शुरुआत वह टीम को दिला सकते हैं.
T20 World Cup की करारी हार के बाद वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने दिया कप्तानी से इस्तीफा
VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने किया अपनी कामयाबी का खुलासा, कहा- सचिन सर और विराट भाई से…
टी20 में जमा चुके हैं शतक
पृथ्वी ने अभी तक अपने करियर में एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 5 टेस्ट, 6 वनडे भी खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 339 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में उन्होंने 31.5 के औसत से 189 रन बनाए. टी20 मैच में वह श्रीलंका के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे. वह टी20 के ओवरऑल करियर में 92 मैचों में 2401 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.
घरेलू क्रिकेट में ठोंक चुके हैं 20 शतक
पृथ्वी शॉ फर्स्ट क्लास में 11 और लिस्ट ए में 9 शतक ठोक चुके हैं. आईपीएल 2022 में ही 10 मैचों में दो अर्धशतक की बदौलत 283 रन बनाया था. इसके बाद दलीप ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले महीने उन्होंने नार्थ जोन के खिलाफ 113 और साउथ जोन के खिलाफ 60 और 142 रनों की पारी खेली थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Prithvi Shaw, Rohit sharma, Shubman gill, Team india, Virat Kohli, Virendra Sehwag
FIRST PUBLISHED : November 22, 2022, 07:30 IST
[ad_2]
Source link