[ad_1]
03:33 PM, 22-Nov-2022
Argentina vs Saudi Arabia Live: पहले हाफ का खेल शुरू
अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। लियोनल मेसी ने दूसरे मिनट में ही गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह गोलकीपर को नहीं भेद पाए।
03:22 PM, 22-Nov-2022
Argentina vs Saudi Arabia Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप घोषित
सऊदी अरब: मोहम्मद अल-ओवैस (गोलकीपर) सऊद अब्दुलहामिद, हसन अल-तम्बाकती, अली अल-बुलायही, यासर अल-शाहरानी, मोहम्मद कन्नो, अब्दुलल्लाह अल-मल्की, सलमान अल-फराज (कप्तान), सलेम अल-दावसारी, फिरास अल-ब्रिकन, सालेह अल-शेहरी।
अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो परेडेस, एलेजांद्रो गोमेज, लियोनेल मेसी (कप्तान), लोटारो मार्टिनेज, एंजेल डी मारिया।
02:33 PM, 22-Nov-2022
Argentina vs Saudi Arabia Live: मेसी पूरी तरह फिट
अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन वह मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मैच में मैदान पर दिखेंगे। मैच से पहले मेसी के गोल्डन बूट्स की फोटो भी सामने आई है, जिन्हें पहनकर वह आज का मैच खेलेंगे।
02:32 PM, 22-Nov-2022
Argentina vs Saudi Arabia Live: विजयी आगाज चाहेगा सऊदी अरब
सऊदी अरब के सलेम अल डवरासी सहित कई खिलाड़ी अर्जेंटीना के लिए खतरा बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक डवरासी की जगह टीम में पक्की नहीं है। ऐसे में सऊदी अरब की टीम अपने खेल से अर्जेंटीना को चौकाना चाहेगी। हालांकि, यह इस टीम के लिए आसान नहीं होगा।
02:27 PM, 22-Nov-2022
Argentina vs Saudi Arabia Live: अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच मैच शुरू, मेसी दूसरे मिनट में गोल करने से चूके
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज (22 नवंबर) विश्व कप का तीसरा दिन है। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना सऊदी अरब से है। ग्रुप-सी में दोनों टीमों की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। स्टार खिलाड़ियों से भरी अर्जेंटीना की टीम विश्व कप जीतने की भी प्रबल दावेदार है और इस मैच में जीत के साथ खिताब जीतने की लिए अपनी दावेदारी और पुख्ता करना चाहेगी।
[ad_2]
Source link