Home Sports क्या हार्दिक पंड्या काट सकते हैं रोहित शर्मा का पत्ता? पूर्व कोच ने बताई रोहित एंड कंपनी की कमजोरी – ravi shastri praised hardik team for winning the t20 series against new zealand – News18 हिंदी

क्या हार्दिक पंड्या काट सकते हैं रोहित शर्मा का पत्ता? पूर्व कोच ने बताई रोहित एंड कंपनी की कमजोरी – ravi shastri praised hardik team for winning the t20 series against new zealand – News18 हिंदी

0
क्या हार्दिक पंड्या काट सकते हैं रोहित शर्मा का पत्ता? पूर्व कोच ने बताई रोहित एंड कंपनी की कमजोरी – ravi shastri praised hardik team for winning the t20 series against new zealand – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 1-0 से दी शिकस्त.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है. टूर्नामेंट के बाद टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा खिलाड़ियों की टीम को मैदान में उतारा गया है, जिसकी कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है.

दरअसल, हार्दिक पंड्या ने 2022 में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है. उनमें से एक नाम पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का भी है. पंड्या ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 1-0 शिकस्त दे दी है. इस सीरीज में जीत के बाद रवि शास्त्री ने हार्दिक एंड कंपनी की तुलना रोहित शर्मा की टीम से कर दी है. वर्ल्ड कप में इंडिया की हार के बाद हिटमैन की जमकर आलोचना की गई है. वहीं, कई लोगों को हार्दिक पंड्या एक बेहतर कप्तान नजर आ रहे हैं. रवि शास्त्री ने भी इस बारे में अपने विचार साझा किए हैं.

युवा खिलाड़ी हैं ये चीज मुझे पसंद है- रवि शास्त्री

पूर्व कोच ने अपने हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर कहा, ‘विराट कोहली इस टीम में नहीं हैं और कुछ हद तक रोहित शर्मा की कमी है. इस टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे ये चीज पसंद है. इससे चीज से हमारी फील्डिंग के स्तर में काफी सुधार हुआ है.’

टैंक टी शर्ट….हाथ में रैकेट…एमएस धोनी के मस्कुलर अवतार ने मोह लिया फैंस का दिल, रोहित शर्मा को लेकर मीम्स वायरल

25 नवंबर को वनडे सीरीज में होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप में शिकस्त झेलने के बाद न्यूजीलैंड और भारत की टीम एक नई शुरुआत करने का मकसद से मैदान में उतरी हैं. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में मेजबान टीम को मात दे दी है. लेकिन वनडे सीरीज में कीवी टीम को हल्के में आंकना भारी पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय श्रंखला की शुरुआत 25 नवंबर से होने जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा वनडे में हार्दिक पंड्या किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरते हैं.

Tags: India vs new zealand, Ravi shastri, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here