[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं
कोहली शाकाहारी भोजन को देते हैं प्राथमिकता
विराट कोहली बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में
नई दिल्ली: जहां भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी में जुटी है. वहीं दूसरी तरफ सीरीज से बाहर चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) बांग्लादेश दौरे से पहले जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं. ऐसा शायद ही कभी हुआ हो कि विराट कोहली ने किसी मैच को अपनी फिटनेस की वजह से मिस किया हो. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसपर एक फैन ने कुछ ऐसा लिख दिया कि विराट कोहली को खुद उसका जवाब देना पड़ा.
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. कोहली के पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि विराट कोहली ने मांसपेशी बनाने के लिए मांस खाने की जरूरत होती है. इस धारणा को गलत साबित कर दिया है. फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने लिखा, ‘हाहा यह दुनिया का सबसे बड़ा मिथक है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record
FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 16:45 IST
[ad_2]
Source link