[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होगी.
भारत ने मेजबान टीम को टी20 सीरीज में 1-0 से दी शिकस्त.
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच हुई टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एंड कंपनी का बोलबाला रहा. लेकिन वनडे सीरीज में घर में मेजबानों को टक्कर देना आसान बात नहीं है. हालांकि, टी20 सीरीज के दो मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला. आखिरी मैच में मेजबान जीत की उम्मीद लगाकर बैठे थे लेकिन बारिश के कारण मैच टाई हो गया. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया था.
दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होने जा रही है. इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने मेहमानों को चेतावनी दे दी है. पूर्व दिग्गज के मुताबिक वनडे सीरीज में घरेलू मैदानों पर न्यूजीलैंड को शिकस्त देना आसान बात नहीं है. उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ी घरेलू परिस्थितियों से पूरी तरह से वाकिफ हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा रॉस टेलर ने 2020 में भारत-न्यूजीलैंड क्लैश के बारे में भी बात की है.
वनडे के बारे में खिलाड़ी अच्छी तरह से वाकिफ हैं- रॉस टेलर
पूर्व दिग्गज ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को लेकर कहा, ‘मेरे मुताबिक घर में न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को जीत सकती है. वह इस फॉर्मेट को लेकर अच्छी तरह से वाकिफ हैं. यह युवा और बेहतरीन भारतीय टीम है और जब 2020 दौरे में उन्होंने हमें टी-20 में 5-0 से मात दी थी तब हमने वनडे में 3-0 से उनको हराया था. हम नतीजे का इंतजार करेंगे लेकिन रिकॉर्ड्स देखकर कह सकते हैं कि हम लोग इस वनडे सीरीज को जीतने के प्रबल दावेदार होंगे.’
वनडे में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में मेजबानों को शिकस्त दे दी है लेकिन वनडे में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में रहेगी. न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी थी. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 नवंबर जबकि आखिरी मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Ross taylor, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 19:52 IST
[ad_2]
Source link